फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   how will complete copy check within a week?

आखिर कैसे पूरा होगा एक सप्ताह में मूल्यांकन कार्य?

Sat, 12 Apr 2014 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 12 Apr 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
how will complete copy check within a week?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य एक सप्ताह में कैसे पूरा होगा। यह बड़ा सवाल स्कूली प्राध्यापकों के सामने खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


ऐेसे में स्कूली प्राध्यापकों ने हरियाणा स्कूली लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के पदाधिकारियों से मूल्यांकन तिथि को बढ़वाने के लिए बोर्ड सचिव से बात करने को कहा है। जिससे मूल्यांकन कार्य को सही ढंग से पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन


15 अप्रैल से बल्लभगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में दोबारा से 12वीं कक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया को शुरू किया जाना है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य के लिए 27 मार्च से 12 अप्रैल तक की समय सीमा निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हरियाणा स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से पहली बार 25 से 28 मार्च तक स्कूली प्राध्यापकों को तीसरी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौंप दी। इस कारण बोर्ड को अपनी तिथि में परिवर्तन करना पड़ा। जिससे 27 मार्च से शुरू होने वाला मूलयांकन कार्य 31 मार्च से शुरू किया जा सका। अभी मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था कि हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से 5 से 14 अप्रैल तक स्कूलों में फसली अवकाश घोषित कर दिया गया। जिससें 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य पांच दिन कराने के बाद रोक दिया गया।

अब 15 अप्रैल से दोबारा से मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाना है। लेकिन बोर्ड की ओर से इस कार्य को पूरा करने के लिए सिर्फ 21 अप्रैल तक की समय सीमा निर्धारित की है।

जिसको लेकर स्कूली प्राध्यापक परेशान है। स्कूली प्राध्यापकों के मुताबिक एक सप्ताह में कैसे मूल्यांकन कार्य पूरा होगा। क्योंकि पांच दिनों में मूल्यांकन कार्य जिस गति से होना चाहिए था। उस गति से नहीं हो सका। क्योंकि स्कूलों के अधिकांश शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया था और कुछ शिक्षक बीएलओ ड्यूटी भी दे रहे थे। ऐसे में मूल्यांकन कार्य में सभी शिक्षक उपस्थित ही नहीं हो सके।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) बल्लभगढ़ में मूल्यांकन केंद्र अधीक्षक धरम  पाल ने बताया कि 60 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी इस सेंटर को सौंपी गई है। जिसके लिए 400 शिक्षकों को तैनात किया गया है। लेकिन कुछ वैकल्पिक विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का आना अभी बाकी है। ऐसे में इतने कम दिनों मूल्यांकन कार्य संपूर्ण होना असंभव है। क्योंकि मूल्यांकन कार्य काफी गुणवत्ता का कार्य है।


हसला जिला अध्यक्ष रामबीर शर्मा ने बताया कि इस मामले पर जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर फैसला ले लिया गया है कि स्कूल खुलते ही मूल्यांकन कार्य के दिनों की संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए बोर्ड सचिव के पास प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed