फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   how to take pradhan mantri mudra loan know eligibility all about it

कोरोना महामारी के दौरान लेना चाहते हैं मुद्रा लोन, जानें क्या है योग्यता और कैसे मिलेगा ऋण

Wed, 22 Jul 2020 05:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Jul 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
how to take pradhan mantri mudra loan know eligibility all about it
मुद्रा लोन - फोटो : अमर उजाला

दुनियाभर में कोविड-19 महामारी के कहर को देखते हुए ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वित्त वर्ष में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत मुद्रा लोन से ऋण लेने वालों में गिरावट आएगी, लेकिन सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़े एकदम उलट हैं।

विज्ञापन

 
भारत सरकार की ओर से बीते वित्त वर्ष (पिछले वित्त वर्ष (1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक) में मुद्रा लोन को लेकर जो आंकड़े जारी किए हैं, वो पिछले सालों की तुलना में ज्यादा हैं। इस वित्त वर्ष में 27 मार्च 2020 तक ही कुल 3,23,574 कोरोड़ रुपये मुद्रा लोन लिया जा चुका था। जबकि इससे पहले वाले वित्त वर्ष (1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 तक) में मुद्रा लोन के तहत कुल 3,21,723 करोड़ रुपये ही ऋण लिया गया था। वहीं इससे पिछले वित्त वर्ष (1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक) में 228144 करोड़ ही मुद्रा लोन के तहत लिए गए थे।
विज्ञापन

 
अब तो यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर दुनियाभर में कोरोना महामारी ना फैली होती तो इस वित्त वर्ष के दौरान मुद्रा लोन की कुल राशि 3.50 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा पहुंच गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है मुद्रा योजना (PMMY)
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) का पूरा नाम माइक्रो यूनिट डेवलपमेंट रीफाइनेंस एजेंसी (Micro Units Development Refinance Agency) है। कोई भी व्यक्ति जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता है, वह PMMY के तहत लोन ले सकता है। अगर आप मौजूदा कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते हैं और उसके लिए पैसे की जरूरत है तो आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
केंद्र सरकार की मुद्रा योजना (PMMY)के दो उद्देश्य हैं. पहला, स्वरोजगार के लिए आसानी से लोन देना। दूसरा, छोटे उद्यमों के जरिए रोजगार का सृजन करना। अगर आप भी अपना कारोबार शुरू करने के लिए पूंजी की समस्या का सामना कर रहे हैं तो केंद्र सरकार की PMMY से आप अपने सपने को साकार कर सकते हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में इस योजना की शुरुआत की थी।
 
इसके पीछे सरकार की सोच यह है कि आसानी से लोन मिलने पर बड़े पैमाने पर लोग स्वरोजगार के लिए प्रेरित होंगे। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के मौके भी बनेंगे। मुद्रा योजना (PMMY) से पहले तक छोटे उद्यम के लिए बैंक से लोन लेने में काफी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थीं। लोन लेने के लिए गारंटी भी देनी पड़ती थी। इस वजह से कई लोग उद्यम तो शुरू करना चाहते थे, लेकिन बैंक से लोन लेने से कतराते थे।
 
मुद्रा लोन के लिए कैसे करें आवेदन
मुद्रा लोन के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। कुल तीन तरह के मुद्रा लोन के लिए आवेदन किया जाता सकता है। इसमें कौन सी कैटेगरी में आपको आवेदन करना है, यह बात इस बात निर्भर करती है कि आप कितना लोन लेना चाहते हैं। मुद्रा लोन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की जानकारी revexpo  की वेबसाइट से भी ली जा सकती है

कितने प्रकार के होते हैं लोन-
 
शिशु मुद्रा लोन
मुद्रा लोन की पहली कैटेगरी है शिशु। स्टार्ट-अप और कोई भी शख्स अपना बिजनेस शुरू करने के लिए इस कैटेगरी में 50,000 रुपये तक लोन के आवेदन कर सकता है।
 
किशोर मुद्रा लोन
मुद्रा लोन की दूसरी कैटेगरी किशोर के तहत वो ही आवेदन कर सकते हैं, जिनका अपना बिजनेस हो, लेकिन अभी वो स्थापित ना हो पाए हों। इसके तहत 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है। लेकिन आपके द्वारा ली गई राशि पर 14 से 17 फीसदी तक का ब्याज भी देना पड़ता है।
 
तरुण मुद्रा लोन
मुद्रा लोन के तहत तरुण तीसरी और आखिरी कैटेगरी है। इसमें स्थापित बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए लोन लिया जा सकता है। इसमें 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसमें 16% तक ब्याज देना पड़ता है।

 
कुल मिलाकर कोई भी शख्स मुद्रा लोन के तहत ऋण पा सकता है, लेकिन उनके पास अपनी कंपनी व बिजनेस होना चाहिए. इस योजना की खास बात ये है कि इसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं के बिजनेस में आगे बढ़ने के लिहाज से ज्यादा तरजीह दी जाती है।
 
अगर आप मुद्रा लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पहले अपनी कैटेगरी का चुनाव करना होगा उसके बाद अपने प्रपोजल के साथ मुद्रा लोन की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक फॉर्म भरने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed