फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   How to follow the traffic rules vehicles stand on the roadside

ट्रैफिक अभियान : कैसे हो ट्रैफिक नियम का पालन... सड़क किनारे खड़े रहते हैं वाहन

Thu, 05 Sep 2019 08:53 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
How to follow the traffic rules vehicles stand on the roadside
मोटर व्हीकल एक्ट - फोटो : Social
नए मोटर व्हीकल नियम तो लागू हो गए लेकिन ट्रैफिक नियम पालन करना मुश्किल साबित हो रहा है। स्थिति यह है कि जहां पार्किंग की व्यवस्था है उसके गेट पर ही रेहड़ी वालों का कब्जा रहता है। कनॉट प्लेस जैसे व्यस्त इलाके में रिक्शा वाले सड़क घेर कर खड़े रहते है। साथ ही रेड लाइट पर, जिसे बाई ओर मुड़ना है वह भी दाई कतार में वाहन खड़े कर देते है। 
विज्ञापन


पार्किंग फुल नहीं भी है तो सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ऐसे में पार्किंग में भी वाहन को पार्क करना और बाहर निकलना भी मुश्किल है। बस स्टैंड को पार्किंग स्थल बना लिया गया है। अमर उजाला ने ट्रैफिक अभियान के तहत इन समस्याओं पर रियलिटी चेक किया।
विज्ञापन


पार्किंग स्थल के निकासी गेट पर अवैध कब्जा

हनुमान मंदिर के ठीक सामने पार्किंग की व्यवस्था है। यहां की स्थिति यह है कि इसके निकास द्वार पर रेहड़ी वालों का कब्जा है। शाम के वक्त तो पार्किंग स्थल से वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि निकास गेट के ठीक सामने खाने-पीने की दुकानें हैं। यहां लोग वाहन खड़ी कर खाने का लुत्फ उठाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान मंदिर के सामने होने की वजह से मंगलवार और शनिवार को भारी अतिक्रमण रहता है। प्रवेश गेट की बात करें तो वाहनों की लंबी-लंबी कतारें यहां लग जाती है। दाई तरफ की लेन की बात करें तो यहां भी सड़क पर ही पार्किंग की व्यवस्था है। ऐसे में इस सड़क पर जाम की समस्या बराबर रहती है। रेड लाइट पार करने के लिए कम से कम तीन हरी बत्ती होने का इंतजार करना पड़ता है।

पार्किंग स्थल के सामने ही खड़े कर देते हैं वाहन

कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर भी पार्किंग की व्यवस्था है। लेकिन यहां प्रवेश करना ही बेहद मुश्किल भरा है। अवैध रूप से वाहन सड़कों पर तो खड़े रहते ही है साथ ही संकरा रास्ता होने के कारण वाहन पार्क करने व निकालने में भी वाहन चालकों का पसीना छूट जाता है।

पूर्वी दिल्ली स्थित गांधी नगर मार्केट पर अतिक्रमण की समस्या

पूर्वी दिल्ली स्थित गांधी नगर मार्केट में स्थिति यह है कि पार्किंग होने के बावजूद पार्किंग के बाहर ही वाहन खड़े कर दिए जाते है। ऐसे में अन्य वाहनों को सड़क से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसी तरह रिक्शा, रेहड़ी, ऑटो की वजह से सड़क जाम रहता है।

गोल मार्केट का बस स्टैंड बना है पार्किंग स्थल

गोल मार्केट का बस स्टैंड पार्किंग स्थल बना रहता है। दरअसल यहां सीएनजी का पंप है। सीएनजी लेने के लिए यहां वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। वाहन चालक इसी बस स्टैंड पर अपने वाहन पार्क कर अपनी बारी का इंतजार करते रहते है। ऐसे में दूसरे वाहन चालकों को खासी परेशानी होती है।


ईदगाह रेड लाइट पार करना भी आफत

ईदगाह रेड लाइट पर अलग तरह की परेशानी है। इस रेड लाइट पर दाई तरफ करोल बाग की तरफ रास्ता जाता है और सीधे आप जाए तो झंडेवालान की तरफ। इस रेड लाइट की स्थिति यह है कि दाई तरफ जाने वाले वाहन बाएं तरफ खड़े हो जाते है। ऐसे में सीधे जाने वाले वाहनों का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। ऐसे में दाई तरफ जाने के लिए ग्रीन लाइट नहीं होती है जब तक सीधे मार्ग पर जाने वाले वाहनों को इंतजार करना पड़ता है। यह समस्या सिर्फ ईदगाह पर ही नहीं बल्कि हर चौराहे की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed