फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   how these cop catch rogues

देखिए जरा बदमाशों को कैसे पकड़ेंगे ये पुलिस वाले

Sat, 06 Jun 2015 10:34 AM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
how  these cop catch rogues

अगर आप कीमती सामान लेकर शहर के बाजार में घूम रहे हैं तो जगह-जगह मुस्तैद दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों पर भरोसा नहीं कीजिएगा। यह वर्दीधारी झपटमारी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


वजह इनमें से अधिकतर मोटापे व अन्य बीमारियों का शिकार हैं और इनके स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए विभाग की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा।

डीसीपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिपाही और एएसआई रैंक के पुलिसकर्मियों को नियुक्ति से पहले तीन माह की ट्रेनिंग दी जाती है। नौकरी में आने के बाद शारीरिक फिटनेस बनाए रखना पुलिस वालों की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन

फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते ये

how  these cop catch rogues

ड्यूटी के अनियमित घंटे, भोजन का अनिश्चित समय और काम की अधिकता के चलते अधिकतर पुलिस वाले फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते और बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।


नियमित एक्सरसाइज नहीं कर पाने की वजह से इनमें मोटापा, हाई ब्लडप्रेशर, तनाव, पेट की बीमारियां आम हैं। उन्होंने बताया कि 40 साल से ऊपर की उम्र वाले अधिकतर पुलिसकर्मी अनफिट हैं।

उनके मुताबिक लगभग दस फीसदी पुलिस वाले मोटापे का शिकार हैं जबकि बीस फीसदी से ज्यादा अनफिट की श्रेणी में आते हैं।

बताते हैं कि इनके सामने ही हुई है वारदातें

how  these cop catch rogues

बताते हैं कि शहर में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें बदमाश पुलिस वालों के सामने चेन, पर्स, मोबाइल आदि झपट कर फरार हो गए। अनफिट शरीर और तोंद के चलते यह पुलिस वाले बदमाशों के पीछे भाग ही नहीं सके।


फिलहाल इन्हीं पुलिस वालों के जिम्मे शहर की सुरक्षा व्यवस्था है। पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने कहा कि पुलिसकर्मियों की फिटनेस को लेकर वह गंभीर हैं।

जल्द ही स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगवाया जाएगा, इसके अलावा फिटनेस कार्यक्रम शुरू करवाए जाएंगे जिनमें पुलिस कर्मियों को कुछ दिन की ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी।

विज्ञापन

साहब की सुरक्षा में लगती है फिट पुलिस

how  these cop catch rogues

शहर की जनता की हिफाजत का जिम्मा अधेड़ और अनफिट पुलिस वालों पर है जबकि वीआईपी, अधिकारी और विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में छरहरे और युवा पुलिस वालों को लगाया जाता है।

एसीपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वीआईपी और अधिकारी अपनी सुरक्षा के लिए तेज तर्रार और छरहरे पुलिस वालों को रखना पसंद करते हैं।

इनके साथ लगने वाले एएसआई रैंक के पुलिस वालों का काम साहब की फाइलें उठाना और मशीनगन लेकर घूमना ही होता है, यह काम दूसरे पुलिस वालों से भी कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed