फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   How spat is benificial for sportsman.

क्या इस संस्था से सच में खिलाड़ियों को फायदा हुआ है?

Sat, 25 Oct 2014 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 25 Oct 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
How spat is benificial for sportsman.

स्टेट फिजिकल एप्टीट्यूट टेस्ट (स्पैट) से प्रदेश में खिलाड़ियों को क्या फायदा मिला, इसके तहत पास खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर या जिला स्तर पर क्या प्रदर्शन किया है, पहले खेल विभाग खिलाड़ियों की उपलब्धियों को जांचेगा। इस बाबत युवा एवं खेल महानिदेशक ने जोनल डायरेक्टर और जिला खेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि इस साल गुड़गांव जिले से 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

विज्ञापन


खेल विभाग के मुताबिक, इसका मकसद यह पता लगाना है कि इस योजना से खिलाड़ियों को फायदा मिला है या नहीं। अगर फायदा हुआ है तो कितना हुआ है। बतौर समीक्षा इसे देखा जा रहा है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने स्पैट योजना के जरिये खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए साल 2010 में स्पैट योजना की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सभी जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी। देखा जाएगा कि खिलाड़ी खेल भावना से इसमें आ रहे हैं या केवल वजीफा लेने के मकसद से। अगर रिपोर्ट में सकारात्मक पहलू आते हैं तो इसकी वजीफा राशि में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर रिजल्ट देने वाले खिलाड़ियों को विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। यदि रिपोर्ट में नकारात्मक पहलू आते हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जवाब तलब किया जाएगा। खिलाड़ियों की कमजोरी की समीक्षा कर उन्हें दूर करने की कोशिश होगी।

तीन चरणों से गुजरना पड़ता है
स्पैट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद तीन चरणों से गुजरना पड़ता है। प्रथम चरण के ट्रायल स्कूल स्तर पर, द्वितीय चरण खंड स्तर पर व तृतीय यानी अंतिम चरण जिला स्तर पर लिए जाते हैं।

स्पैट ट्रायल के तहत 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग रन, ऊंची कूद, मेडिसन बॉल, 800 मीटर दौड़ व बेड एंड रिच होगी।

तृतीय चरण के 08 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1,500 रुपये और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह की दर से वजीफा दिया जाता है। एक वर्ष तक की छात्रवृत्ति लेने के बाद प्रतियोगी दोबारा टेस्ट पास करके वजीफा लेने का हकदार हो जाता है।


स्पैट पास करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों का पता किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि खिलाड़ी किस स्तर तक उपलब्धियां प्राप्त कर चुके हैं। सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। शुक्रवार तक इसकी समीक्षा बैठक की जाएगी।
-फूल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, गुड़गांव जोन

स्पैट के तहत चुने गए खिलाड़ी
वर्ष        गुड़गांव
2014        25
2013        124

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed