फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Housing Development Board will launch two thousand flats plan

आविप दो हजार फ्लैटों की योजना करेगा लांच

Tue, 15 Apr 2014 08:09 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Tue, 15 Apr 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
Housing Development Board will launch two thousand flats plan

आविप ने बहुमंजिला इमारतों की नई योजना की प्लानिंग शुरू कर दी है। परिषद चुनाव के बाद 37 सौ एकड़ की दिल्ली-सहारनपुर योजना में 12 मंजिला ऋषि मंडप योजना लांच करेगा।

विज्ञापन


योजना में लोगों को वन, टू और थ्री बीएचके फ्लैट मिल सकेंगे। योजना में आसरा और सपना के रूप में चार मंजिला सस्ते फ्लैट लांच किए गए हैं। इसके साथ ही अब परिषद ने यहां 12 मंजिला योजना का खाका खींच लिया है।
विज्ञापन


हाल ही में लांच हुई आसरा और सपना में अच्छा रिस्पांस देखने के बाद ऋषि मंडप को लांच किया जाएगा। आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि योजना की प्लानिंग की जा रही है। जल्द ही इसे धरातल पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शियरवाल तकनीक से होगा निर्माण
12 मंजिला योजना का निर्माण आरसीसी शियरवॉल तकनीक से होगा। इस तकनीक से बनने वाले सभी फ्लैट पूरी तरह भूकंप रोधी होंगे। साथ ही आवास विकास परिषद इस योजना को बिल्डर सोसायटी की तर्ज पर डेवलप करेगा।इसमें सिक्योरिटी सिस्टम, पार्क, शॉपिंग कांप्लेक्स आदि होंगे।


अधिकारियों की मानें तो प्रस्तावित फ्लैटों की कीमत 15 से 35 लाख रुपये के बीच रखी गई है। वन बीएचके फ्लैटों की कीमत 15 लाख, टूबीएचके की करीब 22-25 लाख और थ्री बीएचके की कीमत 35 लाख के करीब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed