फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   House tax credit or be home front the drum.

हाउस टैक्स जमा कर दें वरना घर के आगे बजेंगे ढोल

Thu, 28 Jan 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
House tax credit or be home front the drum.
हाउस टैक्स जमा न करने वाले लोगों से नगर निगम अब सख्ती से निपटेगा। नगर निगम की टीम उनके घरों के सामने अब ढोल और माइक लेकर पहुंचेगी।
विज्ञापन


बकाएदारों के घरों के आगे ढोल बजाकर मुनादी कर निगम की ये टीमें वसूली करेंगी। नगर निगम ने पांचों जोन में बड़े बकाएदारों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।

पहले फेज में निगम 50 हजार से बड़े बकाएदारों पर सख्ती करेगी। सूची तैयार कर अगले सप्ताह से नगर निगम इन बकाएदारों को नोटिस जारी करेगा। नोटिस की 15 दिन की अवधि में हाउस टैक्स जमा न किया तो निगम की टीमें ढोल लेकर उनके मकानों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन


दरअसल, वित्तीय वर्ष बीतने को है, लेकिन नगर निगम हाउस टैक्स वसूली में पिछड़ रहा है। ऐसे में नगर निगम ने बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। मुनादी के साथ-साथ नगर निगम बड़े बकाएदारों की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ्टवेयर में हुआ संशोधन

नगर निगम के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से बकाएदारों की लिस्ट नहीं बन पा रही थी। अब निगम ने टैक्स सॉफ्टवेयर में संशोधन करा लिया है।

निगम अधिकारियों की मानें तो कई जोन में दो-तीन वार्डों के बकाएदारों की सूची तैयार भी हो गई है। अब अगले सप्ताह से उन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed