{"_id":"6abbb81abce714d67206f62f","slug":"over-10000-physiotherapists-gathered-in-delhi-setting-a-world-record-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157080-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा फिजियोथेरेपिस्ट जुटे, बना विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा फिजियोथेरेपिस्ट जुटे, बना विश्व रिकॉर्ड
विज्ञापन
यशोभूमि में 32 देशों के विशेषज्ञों ने लिया सम्मेलन में हिस्सा, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 10 हजार से ज्यादा फिजियोथेरेपी प्रोफेशनल्स के एक साथ जुटने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस उपलब्धि को मान्यता देते हुए आयोजकों को प्रमाण पत्र दिया। यह आयोजन 26 और 27 सितंबर को इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स (आईएपी) की ओर से आयोजित वर्ल्ड फिजियोथेरेपी एशिया वेस्टर्न पैसिफिक (डब्ल्यूपीएडब्ल्यूपी) कॉन्फ्रेंस 2026 के दौरान हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में भारत के अलावा 32 देशों के फिजियोथेरेपिस्ट, डॉक्टर, शोधकर्ता, शिक्षक और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स शामिल हुए। सम्मेलन में फिजियोथेरेपी, रिहैबिलिटेशन, शारीरिक गतिविधि, फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। कहा कि 10 हजार से ज्यादा फिजियोथेरेपी प्रोफेशनल्स का एक जगह जुटना दिल्ली के लिए गर्व की बात है। संगठन के प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ. संजीव के झा ने कहा कि यह रिकॉर्ड भारतीय फिजियोथेरेपी की सामूहिक ताकत और एकजुटता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में फिजियोथेरेपी का काम केवल चोट या बीमारी के बाद इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि बीमारी से बचाव, फिटनेस, स्वस्थ उम्र बढ़ने और बेहतर जीवन जीने में भी इसकी भूमिका बढ़ रही है।