फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   house collapsed in slum area of Anna Nagar near ITO following heavy rainfall in Delhi

दिल्ली में आफत बनकर बरसी बारिश, वीडियो में देखिए कैसे कच्चे मकानों को बहा ले गया नाला

Sun, 19 Jul 2020 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Jul 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
house collapsed in slum area of Anna Nagar near ITO following heavy rainfall in Delhi
बारिश के बाद का नजारा - फोटो : एएनआई
देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश का कहर देखने को मिला। रविवार की सुबह को बारिश राहत से ज्यादा आफत बनकर आई। दिल्ली में भारी बारिश के बाद आज आईटीओ के पास अन्ना नगर के स्लम एरिया में नाले में बह रहे पानी के तेज बहाव में कई मकान ढह गए। घटना के समय घरों में लोग मौजूद नहीं थे। घटनास्थल पर केंद्रीयकृत दुर्घटना और आघात सेवाएं (CATS) और दमकल मौजूद हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अन्ना नगर में भारी बारिश के कारण नाला धंस गया, जिससे कई घर ढह गए। नाले के तेज बहाव में आसपास के पेड़ पौधे और घर बह गए। दरअसल आईटीओ के पास डब्ल्यूएचओ की बिल्डिंग है। उसके पास ही एक झुग्गी बस्ती है जो नाले के बराबर में बसी हुई है। भयंकर जलभराव के कारण बस्ती में पानी घुस गया और कई झुग्गियां बह गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना नगर में नाले के पास ऊंची इमारतें तो नहीं थीं, लेकिन कई घर बने हुए थे। रविवार को हुई लगातार भारी बारिश के कारण नाला अचानक उफान पर आया और धंस गया। दिल्ली में हुई इस बारिश की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक की मौत मिंटो रोड पर, दूसरी अमर कॉलोनी में, तीसरी जैतपुर और चौथी बाहरी दिल्ली में हुई है।

गौरतलब है कि दिल्ली में आज सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलजमाव से लोग परेशान हैं। वाहनों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण जाम लगा हुआ है और वाहन पानी से बाहर भी नहीं आ पा रहे हैं।

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हुई बारिश के बाद ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है। आज सुबह से ही मैं एजेंसियों के संपर्क में था और वहां से पानी हटाने की प्रक्रिया मॉनिटर कर रहा था। दिल्ली में ऐसे और भी स्थानों पर हम नजर रखे हुए हैं। जहां भी पानी इकट्ठा हुआ है उसे तुरंत पंप किया जा रहा हैं।

इस साल सभी एजेंसियां, चाहे वो दिल्ली सरकार की हो या एमसीडी की, कोरोना नियंत्रण में लगी हुई थी। कोरोना की वजह से उन्हें कई कठिनाइयां आईं। ये वक्त एक दूसरे पर दोषारोपण का नहीं है। सबको मिल कर अपनी जिम्मेदारियां निभानी हैं। जहां-जहां पानी भरेगा, हम उसे तुरंत निकालने का प्रयास करेंगे।
 

आपको बता दें कि दिल्ली के मिंटो रोड पर तो हालत ऐसी हो गई कि गहरे जलजमाव के बीच सड़क पर एक शव बहता हुआ नजर आया। शव की पहचान 60 वर्षीय कुंदन के रूप में की गई है। वह टाटा एस (छोटा हाथी) गाड़ी से कनॉट प्लेस की ओर जा रहा था।

भारी बारिश के कारण उसकी गाड़ी मिंटो पुल के नीचे फंस गई। उसने वाहन को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन और गहराई में चला गया।  माना जा रहा है कि इसी दौरान डूब जाने के कारण उसकी मौत हो गई। शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं है।

इस मामले को लेकर उत्तरी दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने कहा कि इस तरह की घटनाएं तब तक होती रहेंगी जब तक कि दिल्ली सरकार अपने गैरजिम्मेदाराना रवैये को नहीं छोड़ देतीं। 

मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और मृतक के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा करनी चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed