{"_id":"5d2a791d8ebc3e6cad333bf7","slug":"hottest-day-of-delhi-in-four-year-may-rain-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सालों में सबसे गर्म दिन, तापमान 40 डिग्री पहुंचा, कल से बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सालों में सबसे गर्म दिन, तापमान 40 डिग्री पहुंचा, कल से बारिश की संभावना
Sun, 14 Jul 2019 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi weather
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक के बावजूद बारिश नहीं होने से बीते दो-तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक लगभग चालीस डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
यह 13 जुलाई को बीते चार सालों में सर्वाधिक तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिनभर आसमान में धूल का गुबार बना रहा। दोपहर तक धूल भरी हवाएं चलती रहीं। राहत की बात यह है कि 15 जुलाई से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है जो 19 जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.6 व 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि पालम केंद्र पर 40.9, रिज में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते चार सालों की बात करें तो 13 जुलाई को इतना अधिक तापमान नहीं रहा।
विज्ञापन
बीते आठ सालों की बात करें तो वर्ष 2014 को छोड़कर कभी भी इतना तापमान नहीं रहा। वर्ष 2014 में 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
पूर्वानुमान: बादल छाए रहेंगे दिन और रात में गरज वाले बादल विकसित होंगे। दिन में धूल भरी हवाएं चलेंगी।
अधिकतम तापमान: 39.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 31.3 डिग्री सेल्सियस
14 जुलाई को सूर्यास्त: शाम 7:22 मिनट
15 जुलाई को सूर्योदय: सुबह 5:33 मिनट
बीते आठ सालों का 13 जुलाई का तापमान
2018 38 डिग्री
2017 33 डिग्री
2016 35 डिग्री
2015 27 डिग्री
2014 42 डिग्री
2013 33 डिग्री
2012 33 डिग्री
2011 35 डिग्री