फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hotels and restaurants ready for New Year celebrations in Delhi

New Year 2025: नव वर्ष के जश्न के लिए होटल-रेस्तरां तैयार, होटलों में मिलेगी 10 से 15 फीसदी तक की छूट

Sat, 28 Dec 2024 08:53 AM IST
विजय पुंडीर नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 28 Dec 2024 08:53 AM IST
सार

कनॉट प्लेस, खान मार्केट, करोल बाग, पहाड़गंज, प्रीत विहार, राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग, हौज खास, लाजपत नगर, साउथ एक्स समेत समेत अन्य जगहों पर जश्न मनाए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Hotels and restaurants ready for New Year celebrations in Delhi
नया साल 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नव वर्ष के जश्न के लिए राजधानी के होटल, रेस्तरां व कैफे संचालकों ने विशेष तैयारी की है। इस मौके पर लोग लजीज व्यंजनों के साथ संगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे। लोगों को आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें 10 से 15 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।

विज्ञापन


कनॉट प्लेस, खान मार्केट, करोल बाग, पहाड़गंज, प्रीत विहार, राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग, हौज खास, लाजपत नगर, साउथ एक्स समेत समेत अन्य जगहों पर जश्न मनाए जाने की तैयारी है। रेस्तरां व होटल संचालकों के मुताबिक, हर साल की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा भीड़ कनॉट प्लेस में देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


अधिकतर की बुकिंग फुल
रेस्तरां व होटल संचालकों का कहना है कि पहले से ही बुकिंग फुल हो गई है। रेस्तरां, पब-बार में आकर्षक ऑफर्स की भरमार है। एक हजार से अधिक रेस्तरां और होटलों में बुकिंग फुल हो गई है। नए साल के जश्न के लिए विदेशी मेहमान भी बुकिंग करा चुके हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट का तोहफा दिया जा रहा है। डिनर के वक्त डीजे की व्यवस्था की जा रही है। इस बार लोग पार्टी में सराबोर रहना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केक का एडवांस ऑर्डर
लक्ष्मी नगर स्थित बेकरी की एक दुकान पर नए साल के लिए केक का एडवांस ऑर्डर देने वाले ग्राहकों ने बताया कि उनकी नए साल पर दोस्तों के साथ मनाली जाने की योजना थी, लेकिन वहां पर भीड़ बहुत होने की खबर सुनते ही प्लान बदल दिया। अब दिल्ली में घर की छत पर ही दोस्तों के साथ नया साल मनाएंगे। केक से दोस्तों का मुंह मीठा कर नए साल का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed