फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hotel owner was serving biryani in a plate with picture of Lord Ram

Delhi NCR News: संशोधित भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेट में बिरयानी परोस रहा था होटल मालिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन

हिरासत में लेने के बाद छोड़ा, मामले की छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में कथित तौर पर भगवान राम की तस्वीर वाली डिस्पोजल प्लेट पर बिरयानी बेचने के आरोप में एक होटल मालिक के खिलाफ शांति भंग करने की आशंका का मामला दर्ज किया है। रविवार को स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने होटल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उसे छोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर जहांगीरपुरी से भगवान राम की तस्वीर छपी प्लेटों पर बिरयानी बेचने की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची। जहां होटल के बाहर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने मामले की उचित जांच का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। पूछताछ में होटल मालिक ने कहा कि उसने बाहरी उत्तरी दिल्ली की एक फैक्टरी से एक हजार प्लेटें खरीदी थीं। इसमें में से सिर्फ चार प्लेटों में भगवान राम की तस्वीर छपी थी। होटल मालिक ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि प्लेट पर भगवान राम का फोटो लगा हुआ था। पुलिस ने इसको लेकर सप्लायर से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि होटल मालिक का मकसद किसी की भावनाओं को आहत पहुंचाने का नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed