फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hotel manager raped a lady who was staying in his hotel in gurugram

बेहोशी का फायदा उठाकर होटल मैनेजर ने किया महिला का रेप, पति को जब मालूम चला तो..

Fri, 04 May 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 04 May 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
hotel manager raped a lady who was staying in his hotel in gurugram

सेक्टर-45 के एक होटल में रह रही महिला के साथ बेहोशी की हालत में मैनेजर ने दुष्कर्म किया। महिला को जब होश आया तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में पति को बताया।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि महिला बीमार होने के चलते अपने कमरे में आराम कर रही थी और अचानक बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अकबरपुर निवासी 22 वर्षीय महिला ने सेक्टर-40 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह व उसके पति सेक्टर-45 स्थित एमआर रेजिडेंसी के ओयो रूमस में कई दिनों से रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने घर उत्तर प्रदेश जाना चाहती थी, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने के चलते उसके पति ने उसे होटल में ही आराम करने को कहा। रविवार को पीड़िता के पति ने होटल में कमरे की नई बुकिंग की और वह मैनेजर विक्रांत से मिले।

कुछ ऐसे घटी ये दुर्घटना

hotel manager raped a lady who was staying in his hotel in gurugram

इस दौरान विक्रांत के केबिन में ओयो रूमस का डिमांड मैनेजर राघव भी मौजूद था। कमरे की नई बुकिंग किए जाने की सूचना मैनेजर को देते हुए पीड़िता के पति अपने काम पर चले गए और वह कमरे में जाकर सो गई।

आरोप है कि रात करीब पौने 12 बजे राघव उनके कमरे में आया, जिसे देखते ही वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। इसके बाद जब उन्हें होश आया तो उसके साथ दुष्कर्म होना महसूस हुआ। इसके साथ ही उन्हें पेट में भी दर्द हुआ।

पति के आते पूरी घटना उसने बताई और डॉक्टर के पास गई। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी राघव को उसके गांव घामड़ोज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed