फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hotel Arpit Fire Case, Party had gone late till late night on top floor

होटल अर्पित के टॉप फ्लोर पर देर रात तक चली थी पार्टी, पुलिस जांच में खुलासा

Thu, 14 Feb 2019 05:47 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 14 Feb 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
Hotel Arpit Fire Case, Party had gone late till late night on top floor
होटल अर्पित - फोटो : अमर उजाला
होटल अर्पित में आग लगने के मामले की दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच में पता चला है कि होटल अर्पित पैलेस के टॉप फ्लोर में रात के दो ओर ढाई बजे तक पार्टी चल रही थी। होटल के मैनेजर राजेंद्र ने पूछताछ में इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


 पुलिस को जांच के दौरान टॉप फ्लोर से कुछ शराब की बोतलें भी मिली हैं। आग भी सबसे अधिक इसी मंजिल पर फैली थी। दूसरी ओर, पुलिस गिरफ्तार किए गए होटल के दोनों मैजेनर राजेंद्र व विकास को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में फिलहाल होटल का मालिक फरार है।  पुलिस मालिक समेत अन्य लोगों की तलाश कर रही है। वहीं हादसे में मृत घोषित 15 शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है। 
विज्ञापन


 मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच के बाद पता चला कि होटल में गेस्ट की जान से पूरी तरह खिलवाड़ किया जा रहा था। इमरजेंसी एग्जिट की ओर दर्शाने वाले कोई साइन बोर्ड नहीं थे।  हादसे के समय होटल में कुल 46 कमरों से 35 में करीब 60 गेस्ट रुके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा होटल के करीब 12 कर्मचारी रात के समय ड्यूटी पर मौजूद थे। होटल से मिले रजिस्टर व अन्य सामान की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है। होटल के दोनों मैनेजर राजेंद्र कुमार व विकास कुमार से पूछताछ की जा रही है। होटल में उस रात मौजूद कर्मचारियों की लिस्ट बनवाई जा रही है। 

विदेशी सैलानियों की दम घुटने से हुई थी मौत

अर्पित पैलेस होटल में आग लगने के कारण म्यांमार के तीन सैलानियों की दम घुटने से मौत हुई थी। म्यांमार दूतावास के अधिकारियों ने बुधवार को आरएमएल अस्पताल आकर पासपोर्ट के आधार पर तीनों शवों की शिनाख्त की। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें पता चला कि तीनों की मौत आग लगने के बाद दम घुटने से हुई।

एक महिला सैलानी के चेहरे पर काफी चोटें भी आई हैं। उनकी नाक से आसपास रक्त काफी जमा था। डॉक्टरों का कहना है कि आग लगने के बाद ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से  नाक से रक्त आने लगता है। डॉक्टरों का अंदेशा है कि इनकी मौत के पीछे भी सांस न ले पाना और दम घुटना कारण है।

तीनों मृतक में एक फोटोग्राफर हतुमला सेइन है, जबकि अन्य दो महिलाओं में म्यां हातवे और दाव्मला मे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को तीनों मृतकों के शव उनके देश भेजे जाएंगे। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने एम्बामिंग भी किया है। 

 आज वतन लौट सकता है म्यांमार से आया दल
म्यांमार से भारत बौद्घ धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने आए आठ सदस्यीय इस समूह की अन्य चार महिला सदस्यों को भी बृहस्पतिवार को उनके देश वापस भेजा जा सकता है। ये चारों फिलहाल पहाड़गंज स्थित किसी होटल में हैं। घटना को लेकर उनमें काफी खौफ है। इसलिए म्यांमार के अधिकारी उन्हें वापस अपने देश भेजना चाहते हैं।  घटना में गंभीर रुप से घायल म्यांमार की ही निवासी 28 वर्षीय म्यां न्यान को अभी कुछ दिन और अस्पताल में रहना पड़ सकता है। उनकी कूल्हे और पैर की हड्डी टूटी हुई है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed