ये है न्यू ईयर पर कपल्स के लिए सबसे हॉट डेस्टिनेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में परिवार वालों के साथ समय बिताने और फूल टू मस्ती की तैयारियाें में लगे अधिकांश लोगों की नए वर्ष की सुबह हांगकांग और मारीशस में होगी। सस्ते विदेशी टूर पैकेज परिवार और नवविवाहिता जोड़ों को खासे लुभा रहे हैं।
टूरिस्ट एजेंसियों की मानें तो देशी की तुलना में विदेशी पैकेज के दामों में ज्यादा अंतर नहीं होने के कारण लोग क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए विदेशी टूर पैकेज को प्राथमिकता दे रहे हैं। इनकी बुकिंग अभी से शुरू हो गई है।
पिछले कुछ वर्षों में हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर परिवार के साथ जाने वालों के लिए हॉट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। यहां जाने का लोगों का क्रेज देखते हुए एजेंसियों ने इस वर्ष स्पेशल पैकेज भी लांच किया है।
इन्हें न्यू ईयर सेलिब्रेशन पैकेज का नाम दिया गया है। एजेंसी संचालक मनप्रीत कौर ने बताया कि परिवार के साथ जाने वालों ने करीब 500 बुकिंग कराई, जबकि कपल्स के लिए मारीशस और मालदीव सबसे हॉट स्पाट है। वहीं जिनके पास ज्यादा समय नहीं है वह नया वर्ष मनाने के लिए गोवा और केरल की बुकिंग करा रहे हैं।
टूरिस्ट एजेंट कर रहे खतरे से सावधान
टूरिस्ट कंपनियों की मानें तो ऑनलाइन पैकेज बुक करने से पहले टूर पर पिकअप, होटल और हिडन चार्ज जैसी सभी जानकारियां जुटाना जरूरी है।
एसजीएम नगर के टूर ऑर्गेनाइजर अमित मदान ने बताया कि ऑनलाइन पैकेज बुक कराने वाले अक्सर शिकायत करते हैं कि जो होटल और अन्य सुविधाओं का वादा किया गया था वे उन्हें नहीं मिली।
विश्वसनीय साइट से ही पैकेज बुक कराना बेहतर रहेगा। लोकल एजेंट इस प्रकार की सभी जानकारियां लोगों को दे रहे हैं।
यह है पैकेज के दाम
स्थान----------------------- पैकेज (3 दिन 4 रात)
मलेशिया--------------------40 हजार
बैंकॉक, पटाया---------------38-45 हजार
दुबई-------------------------30 हजार
केरल------------------------40-45 हजार
गोवा, ऊटी-------------------30 हजार