फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hot City Jam in Delhi MCD staff performance.

दिल्ली में एमसीडी कर्मचारियों के प्रदर्शन से हॉट सिटी जाम

Thu, 04 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 04 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Hot City Jam in Delhi MCD staff performance.
दिल्ली में बुधवार को एमसीडी कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते हॉट सिटी में दिनभर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सुबह यूपी गेट, ज्ञानी बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर से लेकर मोहन नगर तक सभी मार्गों पर वाहन चालक जाम से जूझते दिखाई दिए।
विज्ञापन


रास्ते में एक जगह कार खराब होने से लोगों को मोहन नगर और हिंडन बैराज पर भी जाम से दोचार होना पड़ा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी असहाय से नजर आए।

कंट्रोल रूम को मिली सूचनाओं के बाद कई सक्रिय हुई कई थानों की पुलिस मौके पर पहुुंची और जाम खुलवाया। हालांकि ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण कुछ जगहों पर परेशानी हुई।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक रही, हालांकि मोहन नगर पर देर शाम तक कई बार जाम बने।

हिंडन बैराज-मोहन नगर पर भी जाम

हिंडन बैराज रोड पर कनावनी कट के पास सुबह एक कार को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद रोड पर जाम की स्थिति बन गई।

जाम हिंडन बैराज रोड से होता हुआ जीटी रोड तक पहुंच गया। उधर, मोहन नगर पर  सुबह ही भारी वाहन के नो एंट्री में घुसने से जाम के हालात बन गए। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम कर्मियों  ने किया एनएच-24 पर चक्का जाम
नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को एनएच-24 पर चक्का जाम किया और जुलूस निकाला। इसके अलावा दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के घर पर प्रदर्शन किया।

नगर निगम के सफाई एवं अन्य विभागों के कर्मचारी बुधवार सुबह पटपड़गंज में एनएच-24 पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचेे।

यहां वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अर्थी बनाकर साथ लाए थे, जिसे रोड पर रखकर जाम लगा दिया। यहां पर हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने जुलूस निकाला।

दोपहर दो बजे के बाद यातायात सुचारू हो सका। इसके अलावा कर्मचारियों ने ताहिरपुर व सीमापुरी में विधायक राजेंद्र गौतम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

वहीं, कर्मचारियों ने पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन और उत्तरी दिल्ली के हिंदूराव चौक पर भी जाम लगाया। गुलाबी बाग, सिविल लाइन, संगम  पार्क, रोहिणी, शालीमार बाग, शक्ति नगर, संगम पार्क में भी प्रदर्शन व चक्का जाम किया। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के घर पर प्रदर्शन किया।


शिक्षकों ने कराया मुंडन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शिक्षकों ने निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से आईटीओ तक मार्च किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उन्होंने हाथों में मांगों से संबंधित और दिल्ली सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। कई शिक्षकों ने वेतन नहीं मिलने के विरोध में मुंडन कराया।

कैनिलवर्थ फ्लाईओवर पर रोडवेज बस-कार में भिड़ंत, लगा जाम
कैनिलवर्थ फ्लाईओवर पर बुधवार शाम को बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के  बाद चालक बस छोड़कर भाग गया, कार सवार उसका पीछा करने के लिए भागे। जाम लग गया, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल यादव ने खुद बस चलाकर उसे रास्ते से हटाया तो जाम से निजात मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में कार सवार दो युवकों को भी चोट आई, लेकिन बस चालक को पकड़ने के  लिए भागे थे।

बस चालक कार सवारों के पकड़ में नही आया। उधर, बस में सवार यात्रियों ने दूसरे वाहनों से आगे का सफर तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed