{"_id":"68ef9ad7fe200241a00e3921","slug":"hospitals-are-preparing-to-treat-those-who-suffered-burn-injuries-from-firecrackers-on-diwali-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिवाली को लेकर दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर, अस्पतालों में तैयारियां शुरू, बनाए गए विशेष बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिवाली को लेकर दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर, अस्पतालों में तैयारियां शुरू, बनाए गए विशेष बेड
Wed, 15 Oct 2025 06:31 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 15 Oct 2025 06:31 PM IST
सार
दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रफुल कुमार ने बताया कि दिवाली को लेकर अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। बर्न एंड प्लास्टिक विभाग में 90 बेड उपचार के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली को लेकर पटाखों से जलने वाले और आग संबंधी घटनाओं के पीड़ितों को उपचार देने के लिए दिल्ली के अस्पतालों ने तैयारियां शुरू कर दी है। अस्पतालों के बर्न विभाग अतिरिक्त बेड बढ़ाने से लेकर एबुलेंस की तैनाती करने और अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुट गए है।
विज्ञापन
इस संबंध में सफदरजंग अस्पताल के बर्न विभाग ने जरूरी कदम उठाएं है। अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार दिवाली के तीन दिन के त्योहार के लिए अस्पताल का बर्न विभाग पूरी तरह से तैयार है। पटाखों से गंभीर रूप से जलने वालों के लिए 20 बेड विशेष तौर पर खाली रखे गए है। बर्न कैजुअल्टी में दस बेड की संख्या और बढ़ाया गया है। अतिरिक्त ड्रेसिंग सामग्री, दवाओं, इंजेक्शन, एबुलेंस, ट्रॉली सहित दूसरे उपकरणों की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
नेत्र रोग से लेकर ऑर्थोपेडिक के डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीशियन सहित अतिरिक्त कर्मचारियों की तादाद में इजाफा किया जा रहा है। 24 घंटे ऑपरेशन थियेटर सेवाओं को तैयार कर रहे हैं। बड़ी संख्या में मरीजों को संभालने के लिए अतिरिक्त स्थान प्रबंधन की भी तैयारी है। मरीजों को उपचार देने के लिए ऑर्थोपेडिक, एनेस्थीसिया, नेत्र रोग जैसे अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
90 बेड उपचार के लिए उपलब्ध
दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रफुल कुमार ने बताया कि दिवाली को लेकर अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। बर्न एंड प्लास्टिक विभाग में 90 बेड उपचार के लिए उपलब्ध हैं। इमरजेंसी के लिए पूरी टीम उपलब्ध रहेगी। अगर बेड कम पड़ेंगे तो उसके लिए आपदा वार्ड के खाली 50-60 बेड का इस्तेमाल किया जाएगा। लोगों से अपील है कि पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें।
पटाखे जलाने को लेकर यह न करें-
-कम उम्र के बच्चों को पटाखों के पास न जाने दें।
-बच्चों को कभी भी खुद पटाखे जलाने न दें।
-जो पटाखे न फूटे उन्हें दोबारा जलाने की कोशिश न करें।
-पटाखे जलाने के दौरान ढीले-ढाले कपड़े न पहने जो आग पकड़ सकते हो।
-घर के अंदर या पार्किंग क्षेत्र में पटाखे कभी न जलाएं।
-पटाखों को जलाकर इधर-उधर न फेंके।
पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान-
-पानी से भरी बाल्टी, एक पाइप और प्राथमिक उपचार का बॉक्स अपने पास रखें।
-बच्चों पर हर समय निगरानी रखें।
-हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले पटाखे ही खरीदें।
-पटाखे जलाने के लिए लंबी फुलझड़ी या टेपर का उपयोग करें, झुककर पास से न जलाएं।
-पटाखे जलाने के लिए हमेशा बड़े खुले स्थान पर जाएं।
-जले हुए पटाखों को फेंकने से पहले पानी की बाल्टी में डालकर भिगो दें।
-शिशुओं को हमेशा घर के भीतर रखें और दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें।