{"_id":"ba228479027f02279867bed84e0d2286","slug":"hospital-in-faridabad-will-open-on-old-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने समय पर ही खुलेंगे स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने समय पर ही खुलेंगे स्वास्थ्य केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 08 May 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की व्यस्तता का लाभ शहरवासियों को मिल गया है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्रों में बने स्वास्थ्य केंद्र फिलहाल अगले आदेश तक पुराने समय पर ही सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे।
दरअसल, 20 अप्रैल को शहर के 17 स्वास्थ्य केंद्रों का समय बदलकर दोपहर 12 बजे से लेकर रात आठ बजे कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: कमरा स्त्री रोग का और बैठते थे पुरुष डॉक्टर!
इस पर असहमति जताते हुए केंद्रों के स्टाफ ने 26 अप्रैल तक कामकाज बंद कर दिया था। इसके बाद कर्मचारियों ने विभाग के आला अधिकारियों से समय बदलने को लेकर बात करने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
इस पर कर्मचारियों को 30 अप्रैल को बुलाया गया था, लेकिन अधिकारियों की अन्य कार्यों में व्यस्तता के कारण दोनों पक्षों के बीच बात नहीं हो पाई।
इस वजह से पुराने समय पर ही केंद्रों को खोलने का निर्णय लिया गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि केंद्रों में काम कर रहे स्टाफ ने पुराने समय पर सेवाएं देने की सहमति दी है।
विज्ञापन