फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hospital doctors disappear, the woman in auto birth

डॉक्टर गायब, महिला ने ऑटो में जन्मा बच्चा

Tue, 12 May 2015 10:11 AM IST
Updated Tue, 12 May 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
Hospital doctors disappear, the woman in auto birth

सिविल लाइन स्थित सिविल अस्पताल के गेट पर सोमवार सुबह एक महिला ने ऑटो में बच्चे को जन्म दिया। यह जानकारी मिलने के बाद तत्काल गायनी वार्ड की नर्स और डॉक्टर मौके पर पहुंची और प्रसूति की कार्रवाई को पूरा कराया और जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


इधर, महिला के परिजनों ने स्टाफ पर कोताही बरतने का आरोप लगाया, लेकिन इस बाबत कोई लिखित शिकायत नहीं दी।

जानकारी के मुताबिक, कापसहेड़ा बॉर्डर की रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसका पति शशि तिवारी ऑटो में सुबह करीब 7:45 बजे अस्पताल लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

जब तक पति वापस आया महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Hospital doctors disappear, the woman in auto birth

महिला अस्पताल में दाखिल होती, इससे पहले ही महिला ने ऑटो में बच्चे को जन्म दिया। शशि तिवारी का कहना है कि अस्पताल में पहुंचने पर वह इमरजेंसी में भागकर गया, लेकिन वहां पर केवल एक नर्स थी।

वह तुरंत नहीं आई। जब तक वह वापस आया, तब तक पत्नी बच्चे को जन्म दे चुकी थी। उन्होंने कहा कि अगर तुरंत सुविधा मिलती तो वह अस्पताल के वार्ड में पहुंच जाती।

सुबह शिफ्ट बदलने की वजह से नर्स काम खत्म कर जा रही थीं और दूसरी नर्सें आ रही थीं।

अस्पताल का किसी भी लापरवाही से इंकार

Hospital doctors disappear, the woman in auto birth

इमरजेंसी में प्रसूति की सूचना मिलने के बाद गायनी वार्ड से नर्स और डॉक्टर को बुलाया गया। प्रसूति की प्रक्रिया को पूरा कर महिला और बच्चे को वार्ड में ले जाया गया। अब दोनों स्वस्थ है।


कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि अस्पताल की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। अस्पताल देर से आने के कारण यह घटना हुई। गर्भावस्था काल का जब समय पूरा हो जाए तो महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए।

डॉक्टर बच्चे के जन्म के लिए जो समय दें, उससे 18 घंटा पहले अस्पताल में आ जाए, तो बेहतर है। इसके लिए 102 नंबर सेवा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले भी सिविल अस्पताल के गेट पर प्रसूति हो चुकी है। हाल ही में दो महिलाओं ने अस्पताल के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed