फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   horse beaten brutally in greater noida to dance

स्कूल में हंटर के बल पर घोड़ों को नचाया

Mon, 01 Jan 2018 09:41 PM IST
दीपक सिंघल/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
दीपक सिंघल/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 01 Jan 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
horse beaten brutally in greater noida to dance
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के गांव पचोकरा में नववर्ष के मौके पर पशु क्रूरता अधिनियम का सरेआम उल्लंघन हुआ। गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में लगभग दो सौ ग्रामीणों के बीच 7 घोड़ों को हंटर के बल पर नचाया गया। पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस मामले में पुलिस ने जांच की बात कही है।

विज्ञापन


बताया गया है कि गत विधानसभा चुनाव में रालोद के प्रत्याशी रहे कमल शर्मा ने नववर्ष के अवसर पर गांव के मंदिर में भंडारा लगाया था। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। दूरदराज से लोग व नेता भी यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


दोपहर के समय कुछ लोग मंदिर के सामने स्थित प्राइमरी पाठशाला में सात घोड़ों को लेकर पहुंचे। नववर्ष की खुशी में लोगों ने हंटर के बल पर घोड़ों का डांस कराया। देर तक लोगों की भीड़ के बीच घोड़ों का डांस चलता रहा। ढोल नगाड़े बजते रहे, लोग तालियां बजाते रहे तथा हंटर दिखाकर व मारकर घोड़ों को नचाया जाता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई : एसओ
पचोकरा गांव में भंडारे का आयोजन कराया गया था। घोड़ों का डांस कराने के संबंध में कोई सूचना या जानकारी नहीं मिली है। इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद कोई कार्रवाई होगी।

-राजवीर चौहान, एसओ, रबूपुरा

हर साल नववर्ष के पहले दिन गांव के मंदिर में भंडारे का आयोजन कराते हैं। मैं मंदिर में दिनभर भंडारे में व्यस्त था। स्कूल में नहीं गया। घोड़े वाले स्वयं स्कूल में पहुंचे थे, अगर घोड़ों का डांस हुआ है, तो इसकी जानकारी नहीं है।-कमल शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed