फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   honour killing in noida

बहन के प्रेमी को काटकर यमुना में गाड़ दिया

Sat, 14 Mar 2015 12:57 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
honour killing in noida

नोएडा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। भाई ने मामा और उसके बेटे के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद फावड़े व चाकू से शव के टुकड़े करके एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के नगली गांव के सामने यमुना में गाड़ दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन उनकी निशानदेही पर अब तक शव टुकडे़ बरामद नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बख्तावरपुर निवासी लल्लन उर्फ लड्डन (20) का एक वर्ष से नंद किशोर की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात नंद किशोर को पता चली तो उसने लल्लन की हत्या की साजिश रच डाली। होली की शाम 6 मार्च को नंद किशोर ने मामा गोविंदराम व उसके बेटे भूरे के साथ मिलकर लल्लन को शराब पिलाने के बहाने ट्रैक्टर पर बैठा लिया और नगली गांव के पास ले गया। यहां चारों ने शराब पी। जब लल्लन नशे में धुत हो गया तो तीनों ने उसकी ही टी-शर्ट से गला घोंट दिया।

विज्ञापन

शराब पिलाई फिर टुकड़े करके जमीन में गाड़ दिया

honour killing in noida

फिर तीनों ने फावड़े और चाकू से शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद यमुना पुश्ते के पास ही टुकड़ों को जमीन के भीतर गाड़ दिया गया। दो दिन बाद लल्लन के घर वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक्सप्रेसवे थाने में दर्ज कराई। पुलिस को जांच में ऑनर किलिंग के सुराग मिले।

शुक्रवार देर शाम पुलिस ने नंद किशोर, गोविंदराम और भूरे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टी-शर्ट, फावड़ा और चाकू बरामद कर लिया है।

दो दिन बाद टुकड़े यमुना में फेंके
8 मार्च की शाम नंद किशोर फिर से मौके पर गया था जहां लल्लन की हत्या की गई थी। नंद किशोर ने जब देखा कि शव के टुकड़ों को कुत्ते व गीदड़ खा रहे हैं। इस पर नंद किशोर ने बड़े टुकड़े यमुना में बहा दिए।

मामले में तीनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव के टुकड़े फिलहाल बरामद नहीं किए जा सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।
- डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed