फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Honda Chowk flyover's design will be change

खिसक सकता है फ्लाईओवर!

Wed, 08 Jan 2014 05:45 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 08 Jan 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
Honda Chowk flyover's design will be change
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे के हीरो होंडा चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए डिजाइन में तब्दीली कर अब इसे लिंक रोड की ओर खिसकाने की तैयारी है। ऐसा फ्लाईओवर के निर्माण स्थल पर जगह की तंगी के कारण किया जा रहा है।

इस परिवर्तन के साथ एनएचएआई डिजाइन का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है। हीरो होंडा चौक से जाम की समस्या दूर करने के लिए यहां फ्लाईओवर का निर्माण का प्रस्तावित है।

लेकिन इसकी राह में इतने रोड़े आ रहे हैं कि उनसे निपटने में ही संबंधित विभागों के पसीने छूट रहे हैं। अब होंडा चौक पर कम जगह का मसला खड़ा होने पर यह नई तरकीब सोची गई है। इसके लिए शनिवार को पुलिस, हुडा, नगर निगम और एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन


अब प्रस्तावित फ्लाईओवर की डिजाइन के हिसाब से दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे के लिंक रोड को दक्षिण की ओर थोड़ा खिसकाने की योजना है। बैठक में मौजूद संयुक्त पुलिस आयुक्त महेश्वर दयाल ने बताया कि नए प्रस्ताव को मंजूरी लिए एनएचएआई के मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस रोड के किनारे पेट्रोल पंप डाइवर्जन में बड़ा रोड़ा
हीरो होंडा चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के डाइवर्जन की राह में पास का एक पेट्रोल पंप बड़ा रोड़ा बना हुआ है। उसे हटाए बगैर फ्लाईओवर का निर्माण संभव नहीं है।


चूंकि पेट्रोल पंप को वहां से विस्थापित कर बदले में इसके लिए कहीं और जमीन देने का हाईवे पर कोई विकल्प नहीं है। इसलिए इस अभियान में लगे अधिकारी इसको लेकर काफी मायूस हैं। इस बारे में एनएचएआई की ओर से उपायुक्त को जानकारी भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed