{"_id":"5c97c796bdec2213e43a4f19","slug":"homeowners-daughter-burned-to-protest-against-misbehavior-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: दुष्कर्म का विरोध करने पर मकान मालिक की बेटी को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: दुष्कर्म का विरोध करने पर मकान मालिक की बेटी को जलाया
Mon, 25 Mar 2019 04:35 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Mar 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नगर के एक मोहल्ले में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक युवक ने युवती पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात कर आरोपी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर में एक युवक किराए में रहता है। बताया गया कि शुक्रवार को मकान मालिक की 19 वर्षीय बेटी छोटे-भाई बहनों के साथ अकेली थी। युवती का पिता काम पर गया था और मां भी किसी काम से बाहर गई थी। तभी किराएदार युवक आया और उसने किसी बहाने से युवती से दरवाजा खुलवा लिया। युवती के पास पहुंचकर उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
युवती ने जब विरोध किया तो युवक ने मिट्टी का तेल उसके ऊपर डाल दिया और आग लगा दी। युवती की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। आननफानन में युवती को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
युवती के परिजनों के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार को ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्हें शनिवार को जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।