गजेंद्र को राजस्थान से दिल्ली कौन लेकर आया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंतर-मंतर पर दौसा, राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह द्वारा खुदकुशी करने के मामले में गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दूसरी तरफ इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
इस मामले से दिल्ली पुलिस में हलचल बढ़ गई है। इस बाबत पर बुधवार देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान गजेंद्र सिंह के खदुकुशी के मामले में गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली पुलिस देर शाम तक रिपोर्ट तैयार कर रही था।
गृह मंत्रालय ने लगाई फटकार
बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात तक या फिर बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप देगी। ये भी बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है।
गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से ये पूछा हैकि जंतर-मंतर पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी व पुलिस अफसरों के होने के बावजूद किसान खुदकुशी करने में कैसे कामयाब हो गया।
नई दिल्ली रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हर पहलू से जांच की जाएगी और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कौन गजेन्द्र को राजस्थान से लाया था दिल्ली?
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है कि गजेंद्र सिंह कैसे जंतर-मंतर आया, कौन उसे राजस्थान से दिल्ली लाया, उसने शराब तो नहीं पी रखी थी, पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास क्यों नहीं किया, सभी कोण से जांच की जा रही है।
नई दिल्ली जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब गजेंद्र पेड़ पर चढ़ गया था तो पार्लियामेंट थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी।
फायर ब्रिगेड की क्रेन जब तक जंतर-मंतर पहुंचती तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।