{"_id":"69a6fcdaf2f37c61a904cfde","slug":"home-ministry-gives-approval-to-send-a-contingent-to-pakistan-on-khalsa-sajna-diwas-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126448-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: खालसा साजना दिवस पर पाकिस्तान जत्था भेजने को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: खालसा साजना दिवस पर पाकिस्तान जत्था भेजने को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
विज्ञापन
खालसा साजना दिवस पर पाकिस्तान जत्था भेजने को गृह मंत्रालय की मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खालसा साजना दिवस पर भारतीय श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान जाएगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खालसा साजना दिवस पर भारतीय श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजने की अनुमति दी है। दोनों पदाधिकारियों ने जारी बयान में कहा कि पिछली बार ऑपरेशन सिंदूर के कारण मंजूरी का मामला लंबित रह गया था। इसके बाद कमेटी प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पुनर्विचार का आग्रह किया था। अब भारत सरकार ने इस वर्ष जत्था भेजने की अनुमति प्रदान कर दी है।
इस बार कमेटी ने पहले ही गृह मंत्री को पत्र लिखकर 3000 श्रद्धालुओं का जत्था भेजने का अनुरोध किया था। मंजूरी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। जानकारी के अनुसार जत्था 10 अप्रैल को भारत से रवाना होगा। अनुमति के तहत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 1800 श्रद्धालुओं का जत्था भेजेगी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 550 और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 300 श्रद्धालुओं का जत्था भेजेगी। अन्य राज्यों से भी संगतों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। कालका और काहलों ने दिल्ली तथा देशभर की संगतों से अपील की कि वे समय रहते अपने पासपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज संबंधित कमेटियों के कार्यालय में जमा कराएं, ताकि वीजा और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें।