फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home Minister Rajnath Singh's Surprise Checks in Delhi.

स्वच्छता मिशन के निरीक्षण पर निकले गृहमंत्री

Wed, 19 Nov 2014 05:23 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Rajnath Singh's Surprise Checks in Delhi.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार दोपहर मध्य जिले के पहाड़गंज थाने का औचक निरीक्षण किया। गृहमंत्री स्वच्छता मिशन के तहत थाने की सफाई देखने के पहुंचे थे। पुलिस सूत्रों अनुसार, गृहमंत्री के इस औचक दौरे की भनक पहाड़गंज थाना पुलिस को पहले ही लग गई थी। गृहमंत्री के आने से पहले ही थाने की साफ सफाई कर दी गई थी।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उपराज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी अपराह्न करीब 2:45 पर पहाड़गंज थाने पहुंचे। गृहमंत्री थाने पहुंचने के बाद सीधे ड्यूटी आफिसर के कमरे में गए। उसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क के कामकाज को देखा।
विज्ञापन


गृहमंत्री के थाने पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार और परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त संदीप गोयल भी थाने पहुंच गए। गृहमंत्री ने कहा कि थाने की सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी कुछ और सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने थाना परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाने की बात कही। 4 अक्तूबर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के सभी थानों की साफ-सफाई चाक चौबंद करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी स्टैंड की साफ सफाई पर जाहिर की नाराजगी
नई दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी मुआयना किया। उन्होंने पहाड़गंज की ओर बने सुलभ शौचालय और टैक्सी स्टैंड की साफ सफाई पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने स्टेशन पर बने सार्वजनिक शौचालयों और स्टैंड की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत रेलवे अधिकारियों को दी।

एसबीआई का अडानी ग्रुप से ऋण समझौते पर एतराज

Home Minister Rajnath Singh's Surprise Checks in Delhi.

‘आप’ ने मांग की है कि अडानी ग्रुप की ऑस्ट्रेलियाई सहायक कंपनी को स्टेट बैंक  ऑफ  इंडिया की तरफ से दिए गए 6000 करोड़ रुपये के ऋण की जांच होनी चाहिए। पार्टी का आरोप है कि अडानी ग्रुप और बैंक में हुआ समझौता अनुचित है। ‘आप’ का कहना है कि देश के सबसे बड़े सार्वजनिक  बैंक ने अडानी ग्रुप के साथ ऋण समझौता किया है, लेकिन इसका कोई स्पष्टीकरण पेश नहीं किया गया है। समझौता बेहद गोपनीय रखा गया है।

पार्टी का आरोप है कि कंपनी की उद्यमिता पर दूसरे बड़े वैश्विक बैंकों ने सवाल उठाए थे, साथ ही क्रेडिट लिमिट बढ़ाने से भी इनकार कर दिया था। वित्त मंत्रालय इससे वाकिफ है। ‘आप’ का सवाल है कि वित्त मंत्रालय क्या इससे इंकार कर सकता है कि एसबीआई ने दबाव में आकर अडानी ग्रुप की कंपनी को ऋण देने का समझौता नहीं किया।

मीडिया पर लाठीचार्ज की निंदा
आम आदमी पार्टी ने हिसार में पत्रकारों और आम लोगों के साथ पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की है। पार्टी का कहना है कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार करने की कोशिशों में भाजपा सरकार देरी करती रही। इससे साफ था कि विवादास्पद बाबा को बचाकर भाजपा सियासी फायदा उठाना चाह रही है।

कोर्ट की फटकार लगने के बाद राज्य सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए मौके पर मौजूद संवाददाताओं और कैमरामैन पर हिंसक हो रही है। सबूत मिटाने के लिए पुलिस ने फोटोग्राफर और कैमरामैन के कैमरे तक तोड़ डाले। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। आप की मांग है कि हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से इसकी जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed