फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home minister Amit Shah in capital prior to Delhi assembly elections 2020

दिल्ली चुनाव से पहले अमित शाह का बड़ा एलान- जहां झुग्गी है, वहीं मिलेगा मकान

Mon, 06 Jan 2020 01:40 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 06 Jan 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Home minister Amit Shah in capital prior to Delhi assembly elections 2020
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक बड़ा एलान किया है। अमित शाह ने कहा कि मैं दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों से कहना चाहता हूं कि आप चिंता मत कीजिए, जहां झुग्गी है वहीं मकान देने का काम नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू हो गया है, 20 हजार झुग्गियों को मकान देने की शुरुआत हो गई है। मौजूदा आप सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की आंखों में केवल धूल झोंकी है, उन्होंने पांच साल में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी से लेकर लोकसभा तक आम आदमी पार्टी का पत्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल और राहुल गांधी की तुलना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से करते हुए कहा कि पाक के प्रधानमंत्री भी सरकार के कामों का सबूत मांगते हैं और केजरीवाल और राहुल भी। एक बार फिर शाह ने नागरिकता कानून को लेकर प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि इस कानून के तहत किसी की नागरिकता खतरे में नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता आगामी चुनाव में केजरीवाल से हिसाब मांगेगी और भारतीय जनता पार्टी से अपना मुख्यमंत्री चुनेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की 80 फीसदी बातें झूठी होती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पैदल चलने वाले लोगों के लिए एक कल्पना की गई है कि उनके लिए साइकिल ट्रैक बनाया जाए। इस प्रोजेक्ट के आने से प्रदूषण में भी कमी आएगी। यह प्रोजेक्ट पीएम मोदी के हिट इंडिया प्रोजेक्ट को भी सहयोग करेगा।

अमित शाह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस प्रोजेक्ट के जरिए लोग ज्यादा से ज्यादा साइकिल का प्रयोग करें। चाहे छात्र हों या आफिस जाने वाले लोग, सभी को साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जेल में डालना चाहिए, लेकिन केजरीवाल उनको बचाना चाहते हैं। हमने रोड और मेट्रो बनाया। साइकिल ट्रैक का उद्घाटन करने वाले हैं। जनता को चुनाव में सवाल पूछ कर सही प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed