फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Holly drew will shift Delhi Chief Kejriwal.

होली मनाकर दिल्ली शिफ्ट होंगे केजरीवाल

Sat, 21 Feb 2015 03:59 PM IST
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी Updated Sat, 21 Feb 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
Holly drew will shift Delhi Chief Kejriwal.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होली यूपी में ही मनाएंगे। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में करीब तीन जगहों पर मकान देखने के बावजूद मुख्यमंत्री के लिए आवास निश्चित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


आवास तय होने पर रेनोवेशन में एक से दो हफ्ते का समय लगेगा। ऐसे में होली के बाद ही मुख्यमंत्री दिल्ली शिफ्ट हो सकेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल फिलहाल माता-पिता, पत्नी, बेटा और बेटी के साथ कौशांबी के गिरनार अपार्टमेंट में रह रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में उनके लिए आवास तय नहीं हुआ है और केजरीवाल के परिवार ने भी होली यहीं मनाने का फैसला किया है। अरविंद बेहद सादे तरीके से होली मनाते हैं।

उनसे मिलने के लिए नजदीकी लोग आते हैं, तो वह गुलाल लगवाते हैं। उनका परिवार भी लोगों के साथ होली खेलता है।

सुबह खिंचाई सेल्फी, दिए ऑटोग्राफ
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान स्कूली बच्चों के साथ सेल्फी खींची और उन्हें ऑटोग्राफ दिए। केजरीवाल वॉक पर पत्नी सुनीता के साथ निकले तो स्कूली बच्चों ने उन्हें घेर लिया और फोटो खिंचाने लगे। सीएम अंकल ऑटोग्राफ दीजिए का शोर काफी देर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब केजरीवाल का हेयर कट फ्री
कृष्णानगर विधानसभा के खुरेजी खास में सैलून चलाने वाले शुभान अली अरविंद से मिलने शुक्रवार को कौशांबी आए थे। अरविंद ने भी उनसे ही कटिंग कराने का भरोसा दिया। बता दें कि शुभान ने आम आदमी पार्टी की जीत पर 10 फरवरी के दिन सभी का हेयर कट और शेविंग मुफ्त में किया था।

अगले हफ्ते फिर जनता दरबार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अगले हफ्ते भी कौशांबी में ही जनता दरबार लगाएंगे। आम आदमी पार्टी के डी-41 दफ्तर में ही बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आम लोगों की शिकायतें सुनीं जाएंगी।

नहीं मिले केजरी तो धरने पर बैठे व्यापारी
जनता दरबार में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल पाने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह 11 बजे हंगामा कर दिया। दिल्ली से आए राजधानी पगड़ी किराएदार संगठन के लोग सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर बदइंतजामी का आरोप भी लगाया। हंगामा बढ़ता देख केजरीवाल ने व्यापारियों को पिछले दरवाजे से अंदर बुलाया और समस्या सुनी।

शुक्रवार को कौशांबी स्थित आप के दफ्तर डी-41 में लगे जनता दरबार में भीड़ उस समय बेकाबू हो गई, जब घंटों तक लाइन में लगने के बाद भी लोग अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सके।

लोग लाइन तोड़कर अरविंद से मिलने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें बेरीकेडिंग से बाहर कर दिया। ऐसे में नाराज व्यापारी धरने पर बैठ गए।

संगठन के अध्यक्ष रवि कुमार गर्ग ने बताया कि वे सुबह साढ़े पांच बजे से मुख्यमंत्री से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार नंबर का टोकन दिया था। बावजूद इसके अन्य लोग मिलने चले गए लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।


हंगामे के बाद बैक डोर से व्यापारियों को अरविंद से मिलाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से दिल्ली में किराया कानून में संशोधन की मांग की। व्यापारियों में रामभक्त अग्रवाल, जितेंद्र सिंह नागपाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed