{"_id":"5c8ec18dbdec2275a469fea9","slug":"holi-special-300-bus-start-in-noida-for-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली स्पेशल: 300 से अधिक बसें पहुंचाएंगी यात्रियों को गंतव्य तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली स्पेशल: 300 से अधिक बसें पहुंचाएंगी यात्रियों को गंतव्य तक
Mon, 18 Mar 2019 03:22 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Mar 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज ने होली के त्योहार पर रविवार से सभी बसें विशेष बस सेवा के लिए सड़क पर उतार दी हैं। जिलेभर से 300 से अधिक बसें होली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। रविवार को भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो में यात्रियों की संख्या अधिक रही। दोनों डिपो के एआरएम ने तड़के ही चालक-परिचालकों के साथ बैठक की और साफ निर्देश दिया कि किसी भी यात्री से दुर्व्यवहार नहीं किया जाए और यात्रा को सफल कराए।
विज्ञापन
दरअसल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो की ओर से होली के त्यौहार पर यात्रियों को विशेष बस सेवा शुरू कर दी थी। वहीं, ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि रविवार से लंबी दूरी के रूटों पर बसों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, बबराला, नजीबाबाद के लिए अतिरिक्त बसें उतारी हैं।
विज्ञापन
बरेली, मुरादाबाद और रामपुर रूट पर भी दस-दस अतिरिक्त बसें उतारी गई हैं। इन तीनों रूट पर जाने वाली बसें पहले आनंद विहार जाएंगी और वहां से निकलेंगी। इस बार नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट से बसों को हटाया नहीं जाएगा। इस रूट पर संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन
केवल दिल्ली के सभी रूटों पर बसों का संचालन बंद किया जाएगा। इन बसों को लंबी दूरी के रूटों पर लगाया गया है। इसके अलावा परी चौक पर एक अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किया गया है। जो बसों के संचालन की व्यवस्था देखेगा। अगर किसी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो वहां बस भेजी जाएगी।