{"_id":"5d0c21458ebc3e25ee3e8654","slug":"holes-in-both-the-ears-of-student-aiims-doctor-says-come-in-2025-for-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के दोनों कानों में छेद, एम्स ने ऑपरेशन के लिए 2025 में आने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के दोनों कानों में छेद, एम्स ने ऑपरेशन के लिए 2025 में आने को कहा
Fri, 21 Jun 2019 05:43 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 21 Jun 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में दिल के बाद अब कान के ऑपरेशन के लिए भी वर्षों के इंतजार का दंश झेलना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने एक स्नातक छात्रा को ऑपरेशन के लिए वर्ष 2025 में आने को कहा है। एम्स के ईएनटी विभाग के वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टर ने छात्रा को 10 अक्तूबर 2025 को सुबह 9:00 बजे आने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा निशा (20) के दोनों कान में छेद है। कई सरकारी अस्पतालों और प्राइवेट अस्पताल दिखाने के बाद ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। खर्च ज्यादा होने की वजह से वह एम्स में पहुंची, लेकिन यहां उसे 2025 में आकर इलाज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले में एम्स प्रबंधन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि एम्स के ज्यादातर विभागों में लंबे समय से मरीजों का भार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन