फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Holambi kalan railway track jam

युवक की मौत पर किया रेलवे ट्रैक जाम

Mon, 14 Apr 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Apr 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
Holambi kalan railway track jam

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिले युवक के शव पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर गुस्साए लोग विधायक नीलदमन के नेतृत्व में रविवार सुबह होलंबीकलां रेलवे ट्रैक को जाम कर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


परिजनों ने मृत युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, धरने की वजह से दिल्ली-अंबाला रूट पर दो घंटे तक ट्रेन की आवाजाही प्रभावित रही।

जानकारी के मुताबिक राजा (19) सपरिवार हौलंबीकलां इलाके में रहता था। वह नरेला स्थित एक जूते की फैक्टरी में काम करता था। उसके पिता राम भरोसे के मुताबिक शुक्रवार शाम राजा के तीन दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। राजा रात में वापस घर नहीं आया।
विज्ञापन


अगले दिन सुबह नौ बजे उसका शव हौलंबीकलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने राजा के दोस्तों पर हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने इसे महज एक हादसा बताकर उनकी बातों को नजर अंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से खफा परिजन अन्य लोगों के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंच कर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद लोगों की मांग के समर्थन में स्थानीय विधायक नीलदमन भी मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस अधिकारियों ने हत्या का मामला दर्ज कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed