फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HM Amit Shah speaks over coronavirus outbreak in Delhi

दिल्ली में कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं, सिसोदिया के बयान से डरे लोग: अमित शाह

Sun, 28 Jun 2020 03:46 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 28 Jun 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
HM Amit Shah speaks over coronavirus outbreak in Delhi
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से कोई अनजान नहीं है। संक्रमण का आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच चुका है। इसी बीच रविवार को एक साक्षात्कार में गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के हालात को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली में अब तक कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 
अमित शाह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में देश के तीन वरिष्ठ डॉक्टरों से बात की है और सभी का मानना है कि दिल्ली में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली को लोगों में कोरोना को लेकर डर पैदा करने के लिए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि सिसोदिया के इस बयान से डर पैदा हुआ था कि दिल्ली में जुलाई के अंत तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.5 लाख के पार पहुंच जाएगी। शाह ने कहा कि इसी बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें दिल्ली सरकार की मदद करने को कहा था। दिल्ली में कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए कॉर्डिनेशन मीटिंग में कई कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी।
 

उन्होंने कहा कि अब यही मॉडल एनसीआर में भी लागू किया जाएगा। शाह ने कहा कि इस बारे में वह उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से बात करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के इलाज में बदइंतजामी की कई शिकायतें आ रही थीं। हमने एम्स में एक हेल्पलाइन बनाई है। 

अंतिम संस्कार के लिए करीब 350 शव पड़े हुए थे। हमने तय किया कि दो दिनों के अंदर सभी शवों का उनके धर्मों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। अब एक भी शव नहीं बचा हुआ है। अब जिस दिन मरीज की मृत्यु होती है उसी दिन उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया जाता है।

एलएनजेपी अस्पताल के दौरे पर उन्होंने कहा कि इससे जनता का भरोसा और स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला बढ़ा है। नर्सों के साथ मिलकर उन्होंने उनकी समस्या को समझा। उनके लिए काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हर कोरोना वार्ड में सीसीटीवी लगाया गया है और साथ की किचन के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed