फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal's Hitech Publicity in Abroad

विदेश में केजरीवाल का हाईटेक प्रचार, कितना होगा फायदा

Mon, 08 Dec 2014 04:25 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's Hitech Publicity in Abroad

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल बेशक विदेशी दौरे पर हैं। लेकिन पार्टी की मानें तो इस बीच रोजाना करीब दो लाख दिल्लीवासियों तक उनका चुनावी भाषण पहुंच रहा है। इसका जरिया 280 प्रोजेक्टर बने हैं।

विज्ञापन


जिनके सहारे राजधानी की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिदिन ग्यारह सौ से ज्यादा नुक्कड़ सभाएं की जा रही हैं। पार्टी का दावा है कि प्रोजेक्टर से प्रचार अभियान की अभी शुरुआत हुई है। प्रचार जोर पकड़ने पर इसका विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी के मुताबिक, दिल्ली के हर वार्ड में एक प्रोजेक्टर दिया गया है। एक प्रोजेक्टर पर रोजाना चार शो होते हैं। हर बार जगह नई होती है। एक घंटे के कार्यक्रम में सबसे पहले करीब तीस मिनट का अरविंद केजरीवाल का भाषण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 49 दिन के सरकार की उपलब्धियां का ब्योरा देने वाली  करीब दस मिनट की फिल्म दिखाई जाती है। फिर दस मिनट तक सरकार छोड़ने के पीछे की मजबूरी बताई जाती है। आखिर में सोशल नेटविर्कंग वेबसाइट पर नायक नाम से चल रही एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाती है।

वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय की मानें तो पिछले दिनों प्रोजेक्ट से प्रचार अभियान शुरू हुआ है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की एक टीम लगाई गई है। इसे चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। जगह तय करने के साथ नुक्कड़ सभा चलाने की पूरी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर ही होती है। हर नुक्कड़ सभा में करीब दो सौ लोग मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की कोशिश कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचानी है।

चुनावों के लिए आप का महिला सुरक्षा मॉडल

Kejriwal's Hitech Publicity in Abroad

आम आदमी पार्टी (आप) ने महिलाओं की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। दिल्ली के होमगार्ड इसमें अहम भूमिका अदा करेंगे। पार्टी की सरकार बनने पर हर वार्ड में चौबीस घंटे तक होमगार्ड कर्मियों तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पूरी फोर्स को अधिकारों से भी लैस किया जाएगा।

पार्टी का कहना है कि फिलहाल दिल्ली में करीब 12 हजार होमगार्ड हैं। सुरक्षा के काम में लगाने की जगह इनसे बड़े अधिकारी अपने घरेलू काम कराते हैं। जबकि करीब चालीस हजार सिविल डिफेंसकर्मियों के पास भी र्कोई ठोस काम नहीं है। पार्टी की सरकार बनने पर इनकी तैनाती महिला सुरक्षा फोर्स में होगी।

आप के वरिष्ठ नेता ने बताया कि होमगार्ड बटालियन को वार्ड के हिसाब से बांटा जाएगा। हर वार्ड में 40 होमगार्ड कर्मियों की तैनाती होगी। इन्हें चार शिफ्ट में काम करना होगा। प्रावधान कुछ इस तरह से किए जाएंगे कि होमगार्ड कर्मियों की सूचना पर कार्रवाई करने की बाध्यता पुलिस पर डाली जाएगी।

आप नेता अतिशी मरलेना के मुताबिक, महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली की गली-गली के साथ सार्वजनिक परिवहन के साधनों में सीसीटीवी तो लगाए ही जाएंगे। वहीं, आखिरी गंतव्य तक ऑटो, रिक्शा आदि भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed