फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hit by slippers because he express love on street

प्यार का इजहार किया तो सड़क पर गिराकर चप्पलों से पड़ी मार

Thu, 03 Sep 2015 08:46 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
hit by slippers because he express love on street

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से प्यार का इजहार करना सिरफिरे आशिक के लिए भारी पड़ गया। छात्रा ने अपनी तीन सहपाठियों के साथ मिलकर चप्पल और लात-घूंसों से युवक की जमकर धुनाई की।

विज्ञापन


आरोपी युवक ने छात्राओं के पैर पकड़कर कहा कि बहन जी माफ कर दो, उसके बाद ही उसे छोड़ा गया। हालांकि पुलिस के पास इस मामले की शिकायत नहीं पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, दनकौर कस्बा स्थित एक गांव की चार छात्राएं इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। बृहस्पतिवार दोपहर कॉलेज की छुट्टी के बाद वे सभी एक साथ घर जा रही थीं।

विज्ञापन

युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया

hit by slippers because he express love on street

कॉलेज से करीब 500 मीटर दूर वे पहुंची ही थीं कि  बाइक सवार एक युवक आया और छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। छात्राओं ने इसे अनसुना कर दिया।


इसके बाद छात्राएं जब सिलारपुर रोड पर पहुंची तो युवक ने एक छात्रा को गुलाब का फूल देने का प्रयास किया। मगर छात्रा आगे चल दी, इसी दौरान युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया।

हाथ पकड़ने से आक्रोशित चारों छात्राओं ने युवक को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।

पैर पकड़कर मांगी माफी तब छोड़ा

hit by slippers because he express love on street

युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों और चप्पलों से जमकर धुनाई की तो वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। कुछ लोगों ने युवक को बचाया और छात्राओं से पैर पकड़वाकर माफी मंगवाई।


उसी दौरान कुछ और लोग आए तो उन्होंने आरोपी युवक से फिर से चारों छात्राओं को बहन जी कहकर माफी मंगवाई। इसके बाद ही उसे जाने दिया।

उधर, पुलिस ने इस तरह की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed