फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   History will not forgive those opposing women's reservation: Sirsa

महिला आरक्षण के विरोधियों को इतिहास माफ नहीं करेगा : सिरसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक देश की आधी आबादी को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने की ऐतिहासिक पहल थी, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे बाधित कर महिलाओं के हितों के साथ अन्याय किया।
सिरसा ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा और विधान परिषदों में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की दिशा में यह निर्णायक कदम था। उनके अनुसार, यदि यह विधेयक पूरी तरह लागू होता तो देश की नीति निर्माण प्रक्रिया अधिक समावेशी और मजबूत बनती।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण के जरिए लाखों महिलाएं निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बनी हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महिला सहभागिता मॉडल का उदाहरण है।
विज्ञापन

डिलिमिटेशन के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से फैलाए गए भ्रम को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक आवश्यकता है, न कि राजनीतिक विकल्प। जनसंख्या वृद्धि के अनुरूप समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed