{"_id":"5e0fd5a78ebc3e8805379768","slug":"historic-sites-made-of-garbage-will-entice-tourists-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरे से बने ऐतिहासिक स्थल लुभाएंगे पर्यटकों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरे से बने ऐतिहासिक स्थल लुभाएंगे पर्यटकों का मन
Sat, 04 Jan 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Jan 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर दिल्लीवासियों को जल्द ही भारत दर्शन पार्क में कचरे से बने ऐतिहासिक स्थलों को देखने का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पंजाबी बाग में प्रस्तावित इस पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान उपराज्यपाल अनिल बैजल, महापौर सुनीता कांगड़ा और स्थायी समिति अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान, हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वेस्ट टू वंडर पार्क नया पर्यटन स्थल बन गया है। यह भारत ही नहीं, विदेशों में भी चर्चा का विषय है।
इसी तर्ज पर ’वेस्ट से वेल्थ’ की नई अवधारणा अपनाकर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने कचरा निस्तारण और कचरे से कलाकृतियों के निर्माण की पहल की है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि भारत दर्शक पार्क दिल्ली के लिए एक उपलब्धि साबित होगा।
विज्ञापन
ये होंगी प्रमुख विशेषताएं
. बिजली से प्रकाशमय होगा
. चलने के लिए 1.5 किमी का ट्रैक
. बच्चों के लिए खेलने का विशेष स्थान
. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एंफीथियेटर
. फूड कोर्ट
. ऑडियो टूर
. फोटोग्राफी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टॉल
. झरने व छोटे तालाब बनाए जाएंगे
. साइट पर मौजूद एसटीपी करेगा पानी का पूर्ण उपयोग