फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hindurao hospital doctor on strike gives ultimatum pay salary in 24 hours or will leave service in covid ward

हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों का अल्टीमेटम, 48 घंटे में वेतन नहीं तो कोविड वार्ड में काम भी नहीं

Fri, 09 Oct 2020 01:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2020 01:50 PM IST
सार

- चार माह से वेतन न मिलने की वजह से प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर-नर्स
- डॉक्टरों ने प्रतीकात्मक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी की
- कोविड वार्ड में ड्यूटी नहीं देने वाले डॉक्टर हुए शामिल 

विज्ञापन
hindurao hospital doctor on strike gives ultimatum pay salary in 24 hours or will leave service in covid ward
हिंदू राव अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में बीते कई दिनों से वेतन की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बाद आज स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। डॉक्टरों ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से कहा है कि अगर अगले 48 घंटे में उनका वेतन जारी नहीं किया गया तो वह कोविड वार्ड से भी अपनी सेवाएं हटा लेंगे।

विज्ञापन


बीते चार महीने से हिंदूराव अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है। इसी को लेकर स्वास्थ्यकर्मी कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते बुधवार को डॉक्टरों ने प्रतीकात्मक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी कर दी थी। कोविड वार्ड में ड्यूटी न देने वाले डॉक्टर अस्पताल के बाहर मुख्य गेट पर प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


अन्य अस्पतालों में भी दिख सकता है हिंदूराव के प्रदर्शन का असर
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में बीते कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन का असर अब राजधानी के अन्य अस्पतालों में भी दिखाई दे सकता है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के अन्य सरकारी अस्पतालों में मौजूद रेजीडेंट डॉक्टरों के संगठन निगम व दिल्ली सरकार को पत्र लिख तत्काल वेतन दिलाने की मांग कर चुके हैं। एम्स दिल्ली के रेजीडेंट डॉक्टरों ने भी एक दिन पहले पत्र लिखा था लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में चर्चा है कि आने वाले दिनों में रेजीडेंट डॉक्टर अपने अपने अस्पतालों में भी प्रदर्शन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदूराव अस्पताल के आरडीए अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु सरदाना का यह कहना है कि जून के माह से अब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। कोरोना महामारी के इस संकट में अपनी जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके परिवार को भी आर्थिक जरूरतें हैं।

पिछले कई दिनों से सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक डॉक्टर, नर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। अलग अलग अस्पतालों के आरडीए भी पत्र लिखकर वेतन देने की मांग कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं है। इसीलिए डॉक्टरों ने प्रतीकात्मक तौर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि जब तक वेतन नहीं मिलता है उनका प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।


हालांकि वे यह नहीं चाहते हैं कि अस्पताल में प्रदर्शन के चलते किसी भी प्रकार की सेवाएं बाधित हों। इसलिए उन्होंने कोविड वार्ड में ड्यूटी नहीं देने वालों से ही प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।इससे पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश कह चुके हैं कि निगम प्रबंधन इस मुद्दे का समाधान निकालने में जुटा हुआ है। निगम प्रबंधन भी चाहता है कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed