{"_id":"58f249c84f1c1ba368cfa825","slug":"hindu-yuva-vahini-runs-over-a-bike-drags-it-for-several-metres-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी के नेता ने बाइक सवार को टक्कर मार, 100 मीटर तक घसीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी के नेता ने बाइक सवार को टक्कर मार, 100 मीटर तक घसीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट पर वायरल हुआ एक वीडियो मानवता को शर्मसार करने वाला है। इसमें यूपी के मुख्यमंत्री की हिंदू युवा वाहिनी, नोएडा के पदाधिकारी की दबंगई दिखाई दे रही है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-57 की रेड लाइट पर 7 अप्रैल को सफारी कार में सवार हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी ने न्यू अशोक नगर निवासी अमरनाथ झा की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दूर जा गिरा, लेकिन सत्ता के नशे में चूर आरोपी बाइक को सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद उतरकर देखने के बाद कार स्टार्ट करके बाइक पर चढ़ाता हुआ फरार हो गया। एक शख्स ने इस घटना की वीडियो बना ली।
विज्ञापन
जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आनन-फानन में चौड़ा गांव निवासी ललित चौहान की सफारी कार जब्त कर ली। इसका रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी 2017 को हुआ है। अमरनाथ ने 7 अप्रैल को सेक्टर-24 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

‘वाहिनी का स्टीकर व झंडा फर्जी’
noida car
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष सचिन चौहान ने बताया कि ऐसा कोई शख्स वाहिनी का सदस्य नहीं है। साथ ही, ऐसी कोई सफारी कार भी हिंदू युवा वाहिनी के किसी सदस्य के पास नहीं है।
कार में लगा हिंदू युवा वाहिनी का स्टीकर व झंडा फर्जी है। हालांकि, पुलिस इस बात का भी पता कर रही है कि गाड़ी में स्टीकर फर्जी तरीके से लगाया गया है या नियम के मुताबिक।
कार में लगा हिंदू युवा वाहिनी का स्टीकर व झंडा फर्जी है। हालांकि, पुलिस इस बात का भी पता कर रही है कि गाड़ी में स्टीकर फर्जी तरीके से लगाया गया है या नियम के मुताबिक।