फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hindu spiritual fare will be contributed to army and culture

सैनिकों-संस्कृति को समर्पित होगा हिंदू आध्यात्मिक मेला

Wed, 25 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 25 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
hindu spiritual fare will be contributed to army and culture

शहर के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में दो फरवरी से हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला शुरू होगा। यह मेला देश के सैनिकों और भारतीय संस्कृति को समर्पित होगा। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मेले के आयोजन को लेकर मंगलवार को गुरुद्वारा रोड पर मीडिया सेंटर का उद्घाटन रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने किया।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के लिए जान देने वाले सैनिकों की शहादत के बाद वर्षों तक उन्हें याद किया जाए और उनके परिजनों को उनकी कमी नहीं खले, ऐसी व्यवस्था बनानी होगी। मेला पांच फरवरी तक लगेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मेले में सैनिक सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की सेवा करते हुए परमवीर चक्र पाने वाले जवानों को सम्मानित किया जाएगा। परमवीर वंदन नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व सैनिक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिंदू अध्यात्मिक एवं सेवा मेला आयोजन समिति के संरक्षक पवन जिंदल ने चार दिवसीय मेले की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की कल्पना के साथ भारतीय संस्कृति, सभ्यता, इतिहास और सेवा कार्यों की झलक दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए हरियाणा में पहली बार मेले का आयोजन हो रहा है।

मेले का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। इस मौके पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, आरएसएस के सह सर-कार्यवाहक सुरेश सोनी व ब्रह्मकुमारी शिवानी सहित अन्य लोगों की अहम मौजूदगी रहेगी।

सुबह 10 प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेले की तैयारियों के तहत ही स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिताएं, निबंध प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित अनेक कार्यक्रम कराए जा चुके हैं।


51 हजार विद्यार्थी एक साथ गाएंगे वंदे मातरम
पवन जिंदल ने बताया कि मेले से दो दिन पूर्व यानी 31 जनवरी की सुबह 10 बजे ताऊ देवी लाल स्टेडियम में वाइस ऑफ यूनिटी का कार्यक्रम होगा। इसमें 51 हजार विद्यार्थी एक साथ वंदेमातरम गाएंगे, जबकि 200 से अधिक संगीतकार अपने साज की धुन से वंदेमातरम को संगीत देंगे, जबकि इतने ही कलाकार कथक नृत्य का रस माहौल में घोलेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और यूफोरिया बैंड के डॉ. पलाश सेन भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed