PIA में तोड़फोड़, हिंदू सेना अध्यक्ष गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के बाराखंभा रोड स्थित कार्यालय में हमला करने के मामले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को साहिबाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो बृहस्पतिवार को हुए हमले के समय विष्णु नीचे खड़ा था। जबकि इसके साथ आए पांच लड़के पीआईए के पांचवीं मंजिल स्थित दफ्तर गए और तोड़फोड़ की।
नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त जनित नरवाल ने बताया कि विष्णु गुप्ता को पूरे मामले में षड्यंत्र रचने, शांति भंग करने व दंगा करने की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।
हमला करने के बाद वह फरार हो गया
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पीआईए के दफ्तर पर हुए हमले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। एक आरोपी ललित सिंह को मौके से दबोच लिया गया।
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि विष्णु गुप्ता के कहने पर इन लोगों ने पीआईए के दफ्तर को निशाना बनाया। खुद विष्णु उनके साथ जो नारायण मंजिल के नीचे खड़ा था।
हमला करने के बाद वह बाकी आरोपियों के साथ फरार हो गया। शुक्रवार को एक परिचित के घर साहिबाबाद से विष्णु को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस को अभी चार और युवकों की तलाश है।