{"_id":"63d7f1c9cc1ad111e419e3fb","slug":"hindu-rao-hospital-accused-of-missing-human-organs-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: हिन्दू राव अस्पताल पर लगा मानव अंग गायब करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: हिन्दू राव अस्पताल पर लगा मानव अंग गायब करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 30 Jan 2023 10:05 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:05 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि भजनपुरा निवासी 15 साल की लड़की को आंत संबंधी समस्या के बाद हिन्दूराव में भर्ती किया गया था। 24 जनवरी को उसका ऑपरेशन हुआ और 26 को उसे मृत घोषित कर दिया गया। घर पहुंचने पर परिवार ने पुलिस को फोन किया कि उसकी बेटी के कुछ अंग निकाले गए हैं।
विज्ञापन
हिंदू राव अस्पताल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम के हिन्दू राव अस्पताल पर 15 साल की लड़की के मानव अंग को गायब का आरोप लगा है। थाना उस्मानपुर की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मेडिकल बोर्ड बनाकर लड़की के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में जब हिन्दू राव अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी मांगने की कोशिश की गई तो जवाब नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार 15 साल की बेटी को पेट दर्द की शिकायत के बाद मां 21 जनवरी को हिन्दू राव अस्पताल में लेकर गई। 26 जनवरी को बेटी इमराना ने दम तोड़ दिया। परिवार लड़की के शव को लेकर वापस घर आए तो देखा कि उसके पेट पर कोई बैग है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि भजनपुरा निवासी 15 साल की लड़की को आंत संबंधी समस्या के बाद हिन्दूराव में भर्ती किया गया था। 24 जनवरी को उसका ऑपरेशन हुआ और 26 को उसे मृत घोषित कर दिया गया। घर पहुंचने पर परिवार ने पुलिस को फोन किया कि उसकी बेटी के कुछ अंग निकाले गए हैं।
विज्ञापन
मृतक की एमएलसी थाना उस्मानपुर ने शाहदरा के जग प्रवेश अस्पताल में बनवाई है। आरोप लगने के बाद शव को जीटीबी अस्पताल में रखवाया गया। फिलहाल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।