फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindu organizations demonstrated at the police station in Delhi's Nangloi

Delhi: नांगलोई में हिंदू संगठनों ने थाने पर किया प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा, इलाके में एक बार फिर तनाव

Sun, 30 Jul 2023 10:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 10:30 PM IST
सार

शनिवार को मुहर्रम के दौरान बवाल करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार शाम हिंदू संगठनों की ओर से थाने पर प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
Hindu organizations demonstrated at the police station in Delhi's Nangloi
नांगलोई में ताजिया जुलूस के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नांगलोई इलाके के किराड़ी चौक पर रविवार शाम एक बार फिर पथराव होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। शनिवार को मुहर्रम के दौरान बवाल करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार शाम हिंदू संगठनों की ओर से थाने पर प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर वापस लौटा दिया। प्रदर्शन के बाद यहां से लौट रहे लोगों पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। हालात बिगड़ने से पहले ही आलाधिकारी हरकत में आए और अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया। कुछ ही देर में हालात पर काबू पा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया गया। फिलहाल इलाके में शांति बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन


शनिवार शाम नांगलोई इलाके में ताजिया जुलूस के दौरान हुए बवाल में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार शाम हिंदू संगठन ने नांगलोई थाने पर प्रदर्शन करने पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों की पहचान कर इनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में सैकड़ों लोग जमा हुए। प्रदर्शन को देखते हुए थाने पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। संगठन की ओर से पुलिस को एक ज्ञापन भी दिया गया।

विज्ञापन


प्रदर्शन करने के बाद संगठन के लोग यहां से जाने लगे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनपर पथराव शुरू कर दिया। जिससे वहां तनाव के हालात पैदा हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने हो गए। थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ साथ इलाके में मौजूद अर्द्धसैनिक बलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और पथराव कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। पथराव होने की सूचना मिलते ही जिला के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed