फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hindu families expressed condolence on junaid murder in palwal lynching case

जुनैद की हत्या से खंडावली की ईद हुई फिकी, अब बघौला की दीवाली में नहीं होगी रोशनी

Thu, 29 Jun 2017 09:48 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Jun 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
hindu families expressed condolence on junaid murder in palwal lynching case
junaid murder - फोटो : अमर उजाला

जुनैद हत्याकांड को लेकर सियासत गर्म है। आए दिन कोई न कोई राजनेता गांव पहुंचकर घटना को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश करता है। वहीं, दूसरी तरफ सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने की प्रयास भी चल रहे है। बुधवार को खंदावली से करीब दस किलोमीटर दूर बसे बघौला के ब्राह्मण व अन्य हिंदू परिवार जुनैद की हत्या पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। लोगों ने कहा कि जुनैद के जाने पर खंदावली में ईद फीकी रही तो बघौला में दिवाली भी ठीक से नहीं मनेगी। 

विज्ञापन


हिंदू और मुसलमानों का रक्त संबंध
हमलावरों नें ऐसी चोट की है कि जिससे हिंदू और मुसलमानों के रक्त संबंध का ताना-बाना तड़प उठा है। मास्टर चंदर ने बताया खंदावली गांव के मुस्लिम परिवारों का निकास बघौला से है। बघौला और खंदावली दोनों का वशिष्ठ गोत्र है। बघौला में वशिष्ठ गोत्र के ब्राह्मण रहते हैं। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि यहां के कुछ लोगों ने मुगल बादशाह औरंगजेब के समय में इस्लाम धर्म अपना लिया था। बावजूद इसके दोनों गांवों में अभी भी सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। खंदावली और बघौला के हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच आज भी शादी-विवाह के मौके पर निमंत्रण और भोज की रवायत कायम है। एक पात में खाते-पीते हैं। कोई भेदभाव नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों समुदायों में सराय बाबा आदरणीय

hindu families expressed condolence on junaid murder in palwal lynching case

पंडित घनश्याम ने कहा कि साल में एक बार लगने वाले सराय बाबा के मेले पर दोनों समुदायों के लोग इकठ्ठे होते हैं। अपने-अपने ढंग से मेले में सराय बाबा के अपनी भावनाएं प्रस्तुत करते हैं। खंदावली और बघौला के लोग बराबरी से सराय बाबा के पास आकर पारिवारक मुशकिलों निजात पाने के लिए मन्नतें मांगते हैं।

दोषियों को मिले सजा 
बघौला के तुलाराम, तेजी ठोंडा, हुकुम, गोविंद राम, रमेश, मांगे, प्रकाश ने बताया कि गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। आरोपियों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed