{"_id":"da2d737628dc9c88c8264b52b18c05f5","slug":"hindon-air-force-day-tha-diversion-route-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन एयरफोर्स डेः सोमवार को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन एयरफोर्स डेः सोमवार को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Oct 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह घर से निकलें तो रूट डायवर्जन जरूर देख लें। दरअसल, हिंडन एयरफोर्स-डे के रिहर्सल के मद्देनजर टीएचए में सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसके अलावा एयरफोर्स डे पर आठ अक्तूबर को भी इसी तरह रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन
- डायवर्जन के तहत जो वाहन भोपुरा से हिंडन एयरफोर्स की तरफ आएंगे, उनको करण गेट बैरियर से राजेंद्रनगर की - ओर मोड़ा जाएगा, वहां से ट्रैफिक साहिबाबाद रोड पर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
- अगर कोई भारी वाहन प्रवेश कर जाता है तो उस वाहन को सीमा क्षेत्र की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
- जो वाहन गाजियाबाद से करहेड़ा और एयरफोर्स की तरफ जाएंगे, उन्हें करहेड़ा पर रोका जाएगा। जो पंटून पुल पर मेरठ/राजनगर एक्सटेंशन की ओर से आएंगे उनको करहेड़ा कट से वाया मोहन नगर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
- मोहन नगर से हिंडन एयरफोर्स की ओर किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।
ये पुलिस अमला होगा तैनात
2 सीओ, 4 एसएचओ-एसओ, 31 दरोगा, 13 एचसी, 7 महिला उपनिरीक्षक, 20 महिला कांस्टेबल, 300 सिपाही, 30 होमगार्ड। वाहन- 2 क्रेन, 1 वज्रवाहन-मयफोर्स, 7 पीसी, 2 टिंचर गैस, 2 फायर टैंकर।