फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Himanshi Death Case: after 100 days jail MP Narendra Kashyap relesed on bail

हिमांशी मौत मामला: 100 दिन बाद सलाखों से बाहर आएंगे सांसद नरेंद्र कश्यप

Sat, 16 Jul 2016 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
Himanshi Death Case: after 100 days jail MP Narendra Kashyap relesed on bail
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

पुत्रवधू हिमांशी कश्यप की दहेज मृत्यु के केस में जेल में बंद सांसद नरेंद्र कश्यप 100 दिन बाद सलाखों से बाहर आएंगे। हाईकोर्ट से उनकी जमानत के कागज शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट गाजियाबाद पहुंच गए।

विज्ञापन


यहां उनके दो जमानतियों के एक-एक लाख के बेल बांड और एक लाख का पर्सनल बांड भरा गया है, जिनका वेरिफिकेशन हो रहा है। वेरिफिकेशन पूरा होने पर कोर्ट से डासना जेल परवाना भेजा जाएगा, जिसके बाद उन्हें जेल से छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि पवन कश्यप ने बताया कि शुक्रवार को जमानतियों का वेरिफिकेशन पूरा नहीं हो सका, जिस कारण शनिवार या सोमवार को सांसद जेल से बाहर आ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्रवधू का शव बाथरुम में मिला था

Himanshi Death Case: after 100 days jail MP Narendra Kashyap relesed on bail
नरेंद्र कश्यप - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

कारागार अधीक्षक एसपी यादव ने बताया कि शाम पांच बजे तक परवाना आने पर बंदी को उसी दिन छोड़ दिया जाता है, इसके बाद आने पर अगले दिन छोड़ा जाता है।

बता दें कि छह अप्रैल को संजयनगर में हिमांशी कश्यप का गोली लगा शव बाथरूम में मिला था। हिमांशी बदायूं के  बसपा नेता हीरालाल कश्यप की बेटी थीं। उनकी शादी राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बेटे डॉक्टर सागर कश्यप से दो साल पहले हुई थी।

इस मामले में कविनगर थाने में दहेज मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें सांसद सहित उनके परिवार के छह लोग नामजद हैं। नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी और बेटे को सात अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को हाईकोर्ट ने नरेंद्र कश्यप को जमानत मंजूर कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed