फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Weather: The weather cycle is changing, snowfall after rain

Himachal Weather: लाहौल में हिमस्खलन, आज से मौसम साफ; तीन जिलों में में 30 डिग्री पार हुआ अधिकतम तापमान

Sun, 12 Oct 2025 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 05:58 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Weather: The weather cycle is changing, snowfall after rain
हिमाचल - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। आगामी एक सप्ताह तक भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। पारा चढ़ने से दिन के समय मौसम में ठंडक भी कम हुई है।

विज्ञापन


उधर, लाहौल-स्पीति की चंद्राघाटी में गोंदला के सामने लगती पहाड़ियों से मौसम साफ होते ही हिमस्खलन होना शुरू हो गया है। शनिवार को दोपहर बाद पहाड़ी से अचानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि, इससे क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जबकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग पर वनवे वाहनों की आवाजाही जारी है। शनिवार को लेह से मनाली की तरफ वाहनों को छोड़ा गया। वहीं दारचा में फंसे करीब 300 ट्रकों में से 150 को लेह के लिए भेजा गया। 150 ट्रक दारचा में रुके हैं। गोंदला के प्रधान सूरज ठाकुर ने बताया कि गोंदला के वामतट रालिंग गांव के पास से यह हिमस्खलन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed