फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Highway truck driver hostage robbed

हाईवे पर चालक को बंधक बना ट्रक लूटा

Sun, 23 Nov 2014 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 23 Nov 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
Highway truck driver hostage robbed

दिल्ली-जयपुर एनएच 8 पर बृहस्पतिवार रात 8 बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। सदर थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नारनौल उरीना निवासी धर्मपाल और उसका साथी दो दिन पहले गाजियाबाद से माउथ फ्रेशनर कंपनी ‘पास-पास’ का माल भरकर अहमदाबाद ले जा रहे थे। जब वो ट्रक लेकर झाड़सा चौक के पास से गुजर रहे थे तो तेज रफ्तार में आई सफेद रंग की गाड़ी ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लिया।

विज्ञापन


गाड़ी में सवार छह युवकों ने ट्रक चालक को एक्सीडेंट कर भागने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। बदमाश दोनों को बंधक बनाते हुए ट्रक लेकर नोएडा की तरफ निकल गए। बदमाशों ने नोएडा से आगे सुनसान रास्ते पर दोनों को चलते ट्रक से फेंककर यूपी की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम चालक किसी तरह गुड़गांव पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। चालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर बदमाशों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई लखपत के अनुसार, बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed