{"_id":"719c90bc5f1ee16eda507117c18a78db","slug":"highspeed-dumper-killed-three-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम डंपर ने ली तीन छात्रों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम डंपर ने ली तीन छात्रों की जान
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 20 Mar 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़-सोहना रोड पर स्थित गांव खोरी जमालपुर के पास बुधवार दोपहर एक बेलगाम डंपर ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के पास ही सोहना रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत कराया। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
सोहना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर टैठड़ के निवासी जीतपाल का बेटा अरुण, इंद्रपाल का बेटा प्रदीप और खेमचंद का बेटा रवींद्र वहां स्थित हरचंद गांव के स्कूल के छात्र थे।
विज्ञापन
अरुण व रवींद्र 10वीं और प्रदीप नौवीं में पढ़ता था। शुरुआती जांच में बताया गया है कि तीनों एक साथ ही बाइक से स्कूल आते-जाते थे। बुधवार को छुट्टी के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।
वे करीब 3:30 बजे सोहना रोड पर गांव खोरी जमालपुर के सामने से गुजर रहे थे, तभी बल्लभगढ़ की तरफ से आ रहे एक डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान आसपास के गांव वाले इकट्ठा होना शुरू हो गए। लोगों ने जाम लगाकर पुलिस एवं डंपर मालिकों के खिलाफ आक्रोश जताया। ट्रैफिक रुकने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भेज दिए।