फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   highsecurity number plates installation date extends till 15th september

15 तक लगवाएं हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट, इसके बाद कटेगा चालान

Thu, 31 Aug 2017 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 31 Aug 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
highsecurity number plates installation date extends till 15th september
high security number plates - फोटो : File Photo

वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज ने बताया कि सेंटरों पर भारी भीड़ देखते हुए वाहन चालकों के लिए 15 दिन की और राहत दी गई है। 15 सितंबर के बाद अभियान चलाकर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों का चालान काटा जाएगा।   

विज्ञापन


मालूम हो कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। लोगों की सुविधा के अनुसार, पंजीकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। बुधवार को डीसीपी ट्रैफिक और एडीसी जितेंद्र दहिया ने पंजीकरण प्लेट बनाने वाली कंपनी लिंक उत्सव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


 डीसीपी ने बताया कि एक सितंबर को कंपनी के अधिकारियों के साथ फिर बैठक होगी। बैठक में आम लोग पहुंचकर अपने सुझाव दे सकते हैं। लिंक उत्सव कंपनी ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए आईटीआई रोड गांधी कॉलोनी, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास, ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-58, सेक्टर-8 मैन हुडा मार्केट में पंजीकरण केंद्र स्थापित किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ लोगों का यह भी तर्क है कि राजनैतिक संरक्षण प्राप्त उक्त कंपनी पुलिस को बेजा इस्तेमाल कर रही है। सिक्योरिटी नंबर प्लेट की एवज में बहुत मोटी रकम वसूली जा रही है। कंपनी का मुनाफे का मकसद  है न कि सुरक्षा उद्देश्य के साथ कार्य करने का। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed