फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   highest painting of mahatma gandhi in delhi

दिल्ली में लगी बापू की 150 फुट ऊंची पेंटिंग

Fri, 31 Jan 2014 03:09 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
highest painting of mahatma gandhi in delhi

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने पुलिस मुख्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी 150 फुट लंबी पेंटिंग का अनावरण किया।

विज्ञापन


बिल्कुल सजीव सी दिखने वाली ब्लैक एंड वाइट पेंटिंग को क्रेन की मदद से एक जर्मन चित्रकार ने भारतीय कलाकार के साथ मिलकर बनाया। दावा किया जा रहा है कि पेंटिंग कई साल तक इसी तरह बरकरार रहेगी।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि बापू ने देश को बचाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। उनकी आजादी की लड़ाई और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूरी दुनिया ने बापू से कुछ न कुछ सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बापू के भजन जब कानों में गूंजते है तो एक अलग ही शांति मिलती है। वहीं पुलिस आयुक्त ने सभी से महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने को कहा।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जर्मन चित्रकार हेंट्रिक बिकरीच और भारतीय कलाकार अंपू ने पुलिस मुख्यालय की दीवार पर चित्र बनाने का प्रस्ताव रखा था।


करीब 150 फुट लंबे और 38 फुट चौड़े चित्र को दोनों ने आठ से दस दिन में क्रेन की मदद से बनाया। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि यह बापू की अब तक की सबसे बड़ी पेंटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed